फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Naga organization releases 14 Kuki hostages; search continues for six missing Nagas

मणिपुर: नगा संगठन ने 14 कुकी बंधकों को रिहा किया, छह लापता नगाओं की तलाश जारी

Tue, 09 Jun 2026 08:30 PM IST
Rahul Kumar अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 08:30 PM IST
सार

मणिपुर के सेनापति जिले में हथियारबंद समूहों द्वारा 14 कुकी लोगों के अपहरण के लगभग एक महीने बाद मंगलवार को सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया। बंधकों की सुरक्षित रिहाई का सकारात्मक और मानवीय कदम के तौर पर स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने सभी तरह की हिंसा छोड़ने की अपील की।
 

विज्ञापन
Manipur: Naga organization releases 14 Kuki hostages; search continues for six missing Nagas
मणिपुर में तैनात केंद्रीय बल। - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

मणिपुर में अंतर-सामुदायिक तनाव के बीच मंगलवार को शांति बहाली की दिशा में अहम कदम उठाया गया। यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) के हस्तक्षेप से 14 कुकी बंधकों को रिहा कर सेनापति जिला प्रशासन और पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि, कुकी समूहों के कब्जे में बताए जा रहे छह लापता नगा बंधकों का सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


यूएनसी के एक पदाधिकारी ने बताया कि 14 कुकी बंधकों की रिहाई मानवीय आधार पर की गई है। संगठन के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नगालैंड के मुख्यमंत्री के माध्यम से यह आश्वासन दिया गया था कि छह लापता नगा बंधकों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ईसाई संगठनों और मेघालय के मुख्यमंत्री की अपीलों ने भी रिहाई के फैसले को प्रभावित किया। यूएनसी ने यह भी दावा किया कि मणिपुर सरकार ने संगठन को भरोसा दिलाया है कि छह लापता नगा बंधकों की स्थिति का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


13 मई के हमले के बाद पैदा हुआ था बंधक संकट
बंधक संकट की शुरुआत 13 मई को कोटलेन में हुए हमले के बाद हुई थी। आरोप है कि कांगपोकपी जिले के कोंसाखुल गांव के 18 नगाओं को कुकी समूहों ने लेइलोन वैफेई इलाके में बंधक बनाया था। इसके जवाब में नगा समूहों ने 28 कुकी लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में मध्यस्थता के बाद कई बंधकों को रिहा किया गया, लेकिन छह नगा और 14 कुकी बंधक बने थे। मंगलवार को 14 कुकी बंधकों की रिहाई के बाद इस गतिरोध में आंशिक राहत मिली है। हालांकि, छह नगाओं की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टल गई थी रिहाई
यूएनसी के मुताबिक उसने इससे पहले भी 14 कुकी बंधकों को रिहा करने की कोशिश की थी, लेकिन नगा समुदाय के कुछ वर्गों के विरोध और प्रदर्शनों के कारण उस समय फैसला स्थगित कर दिया गया था। बाद में व्यापक विचार-विमर्श और अपीलों के बाद मंगलवार को सभी 14 बंधकों को रिहा कर सेनापति जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed