फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Militants looted arms ammunition reserve battalion on target SLRs loot news update in hindi

Manipur: उग्रवादियों ने चौकी से लूटे हथियार और गोला-बारूद, रिजर्व बटालियन निशाने पर, छह एसएलआर भी लेकर भागे

Mon, 10 Feb 2025 09:20 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Feb 2025 09:20 AM IST
सार

मणिपुर में उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकी से हथियार और गोला-बारूद लूट लिए। सुरक्षाबलों के मुताबिक रिजर्व बटालियन निशाने पर हैं। उग्रवादी छह एसएलआर लेकर भाग गए। प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Manipur Militants looted arms ammunition reserve battalion on target SLRs loot news update in hindi
मणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई। - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर के थौबल जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी को निशाना बनाते हुए हथियार और गोला-बारूद लूट लिए और फरार हो गए। काकमाई इलाके में शनिवार रात हुई इस घटना के बाद सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


बंदूकधारियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बंदूकधारी वाहनों में सवार होकर आए और चौकी में आईआरबी और मणिपुर राइफल्स के जवानों से छह एसएलआर और तीन एके राइफलें लूट ले गए। इसके अलावा, चौकी से लगभग 270 राउंड गोलियां और 12 मैगजीन भी लूटी गईं। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है। बंदूकधारियों की तलाश में वे अभियान चला रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
उधर, इंफाल पश्चिम जिले से पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों क्षेत्र में जबरन वसूली और हथियारों व गोला-बारूद की अवैध तस्करी में शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को जिले के नारनकोंजिल इलाके से प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-पाम्बेई) के दो उग्रवादियों को पकड़ा और उनके कब्जे से एक .32 पिस्तौल और 3,120 रुपये की नकदी जब्त की। वहीं, कांगजाबी लीराक माचिन इलाके में चले दूसरे अभियान में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक उग्रवादी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed