फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur incident fifth accused arrested viral video case police register rape murder case

Manipur: मणिपुर घटना में आज हुईं दो गिरफ्तारियां, पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या का केस दर्ज किया

Sat, 22 Jul 2023 10:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मणिपुर के थाउबल जिले में चार मई को घटी, जहां महिलाओं को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
manipur incident fifth accused arrested viral video case police register rape murder case
मणिपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक की उम्र 19 साल व दूसरा जुवेनाइल है। अब तक इस मामले में कुछ छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले पुलिस ने 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


मणिपुर घटना में गिरफ्तारी
मणिपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि महीने भर पुरानी वायरल वीडियो मामले में आज दो गिरफ्तारी हुई हैं। पांचवें गिरफ्तार आरोपी की पहचान युमलेमबेम मेइतेई (19) के रूप में हुई है। इस पर दोनों महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। मणिपुर पुलिस पहले गिरफ्तार किए चारों आरोपियों से अन्य लोगों की जानकारी ले रही है। गुरुवार को गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी समेत चार लोग 11 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। सूत्रों के मुताबिक इन चारों से पूछताछ के आधार पर ही शनिवार को दोनों गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मणिपुर के थाउबल जिले में चार मई को घटी, जहां महिलाओं को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुष्कर्म की घटना के संबंध में दर्ज हुई एफआईआर
एक अलग घटना में एक आदिवासी महिला ने सैकुल थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 मई को उसकी 21 वर्षीय बेटी और उसकी 24 साल की एक सहेली के साथ भी भीड़ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उन लोगों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी। महिला ने कहा, वे दोनों एक कार वॉशिंग स्टेशन पर केयरटेकर के रूप में काम करती थीं और उनके शव अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की है हालांकि इसमें यौन उत्पीड़न शामिल नहीं किया गया है।

आरक्षण के मुद्दे पर भड़की हिंसा
बता दें कि मणिपुर में मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण की मांग कर रहा है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतई को आरक्षण देने का आदेश दिया था लेकिन तीन मई को कुकी और नागा जनजातियों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे राज्य में हिंसा भड़क गई। मैतई समुदाय मुख्य तौर पर इंफाल और इसके आसपास के मैदानी इलाके में रहता है, जबकि नागा और कुकी जनजाति के लोग पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। आरक्षण मिलने के बाद मैतई समुदाय के लोग भी पहाड़ी इलाकों में जमीन खरीद सकेंगे। 


ये भी पढ़ें- मणिपुर कांड की वो बातें जो VIRAL VIDEO में नहीं: तीन महिलाओं के उतरवाए गए थे कपड़े, पुलिस पहुंची लेकिन...

सीएम ने इस्तीफा देने से किया इनकार
मणिपुर की घटना के बाद से सीएम एन बीरेन सिंह लोगों के निशाने पर हैं और उनसे इस्तीफा देने की मांग की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने की बात से इनकार कर दिया और कहा कि फिलहाल उनका फोकस राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed