{"_id":"64982b6583bc32b46809b5cc","slug":"manipur-cm-n-biren-singh-meets-home-minister-amit-shah-in-delhi-briefs-about-situation-in-state-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: बीरेन सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, मणिपुर के हालात के बारे में बताया; इंटरनेट पर प्रतिबंध फिर बढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: बीरेन सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, मणिपुर के हालात के बारे में बताया; इंटरनेट पर प्रतिबंध फिर बढ़ा
Sun, 25 Jun 2023 05:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एजेंसी, इंफाल
एजेंसी, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
बीरेन सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात।
- फोटो : ANI
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। इस बीच मणिपुर में इंटरनेट पर प्रतिबंध को 30 जून दोपहर एक तीन तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
#WATCH | Manipur Chief Minister N Biren Singh met Union Home Minister Amit Shah at his residence in Delhi today.
विज्ञापन
Visuals from earlier in the evening when the CM left the HM's residence. pic.twitter.com/EH6QBQnlEl — ANI (@ANI) June 25, 2023
जानकारी के मुताबिक, इंफाल से रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे बीरेन सिंह अमित शाह से मिलने उनके आवास पर गए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मणिपुर की मौजूदा स्थिति और वहां सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले गृह मंत्री ने मणिपुर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी। तीन घंटे तक चली बैठक में 18 राजनीतिक दलों, पूर्वोत्तर के चार सांसदों और क्षेत्र के दो मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।
गृह मंत्री ने सर्वदलीय बैठक में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरी संवेदनशीलता कदम उठा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हम हरसंभव कदम उठाने में सक्षम हो रहे हैं।
अमित शाह ने बैठक में कहा था कि मणिपुर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और 13 जून के बाद से राज्य में हिंसा में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। गृह मंत्री ने स्थिति को सामान्य करने और मणिपुर में विभिन्न समुदायों के बीच जल्द से जल्द शांति और विश्वास बहाल करने में मदद के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह किया था।
इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी
मणिपुर सरकार के मुताबिक, मणिपुर राज्य के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए इंटरनेट प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह प्रतिबंध दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा।