फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Bodies of three of four missing after firing found search for fourth continues Latest News Update

मणिपुर: गोलीबारी के बाद लापता हुए चार में से तीन के शव मिले, चौथे की तलाश जारी

Thu, 11 Jan 2024 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Jan 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Manipur: Bodies of three of four missing after firing found search for fourth continues Latest News Update
Manipur Police - फोटो : Social Media

हिंसाग्रस्त मणिपुर में जंगल में जलाने की लकड़ी लेने गए लापता हुए चार लोगों में से तीन गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में मृत पाए गए। बिष्णुपुर जिले के अकासोई के चार लोग बुधवार दोपहर चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों में जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान लापता हो गए थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इनकी पहचान इबोम्चा सिंह, आनंद सिंह और रोमेन सिंह के रूप में हुई है। लापता व्यक्ति की तलाश जारी है, जिसकी पहचान दारा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि तीनों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम करीब 3:25 बजे चुराचांदपुर और बिष्णुपुर के सीमावर्ती गांव हाओतक फेलेन में कुकी और मैतेई उपद्रवियों के बीच गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी का कारण कुकी के गांव हाओतक फेलेन के जंगल में मैतेई समुदाय के लोगों की और से पेड़ों की कटाई के कारण हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मणिपुर कुंबी विधानसभा क्षेत्र के चार लोग लापता हो गए। चारों पहाड़ी के पास लकड़ी लेने गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि उन्हें बंदी बनाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जवाबी कार्रवाई शुरू की, तो हमलावर गोलीबारी बंद करने पर मजबूर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed