फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar Aiyar said he would accept any punishment if the party damage in the Gujarat polls

कांग्रेस से निलंबन पर मणिशंकर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सजा भुगतने को तैयार हूं

Fri, 08 Dec 2017 07:50 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar said he would accept any punishment if the party damage in the Gujarat polls
फाइल फोटो

कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद मणिशंकर अय्यर ने चुप्पी तोड़ते हुए शुक्रवार को कहा कि यदि मेरे बयान से गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को किसी तरह का नुकसान पहुंचा है तो मैं इसके लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार हूं।

विज्ञापन


संसद में बीजेपी सदस्य कहते थे 'मणिशंकर बैठ जाओ, वर्ना अमर सिंह आ जायेगा'
विज्ञापन


अय्यर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में मेरे बयान के कारण यदि कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है तो पार्टी जैसा उचित समझे, मुझे स्वीकार होगा। पार्टी ने मुझे बहुत दिया है, कांग्रेस के बिना भारत का कोई भविष्य नहीं है। अय्यर का यह बयान गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर अहम माना जा रहा है। गुजरात में शनिवार को प्रथम चरण के अंतर्गत वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब-जब विरोधियों के निशाने पर आए मोदी और ज्यादा हुए ताकतवर

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को अय्यर ने कहा था कि पीएम मोदी बहुत नीच किस्म के आदमी हैं। इस विवादित बयान के बाद राहुल गांधी ने उन्हें माफी मांगने को कहा था। हालांकि थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस ने अय्यर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित भी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed