{"_id":"5d99657e8ebc3e01307729bd","slug":"mangluru-man-dream-about-lottery-next-day-win-23-crore-jackpot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: सपने में देखा कि लगी है लॉटरी, अगले दिन जीता 23 करोड़ का जैकपॉट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: सपने में देखा कि लगी है लॉटरी, अगले दिन जीता 23 करोड़ का जैकपॉट
Sun, 06 Oct 2019 10:19 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मंगलूरू में रहने वाले एक व्यक्ति का आबूधाबी में 23 करोड़ रूपये का जैकपॉट लगा है। मंगलूरू के 24 वर्षीय मोहम्मद फैयाज को आबूधाबी से फोन आया कि आपका जैकपॉट लगा है। फैयाज का आबूधाबी में 12 मिलियन दिरहम (करीब 23 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगा है।
विज्ञापन
इसे लेकर फैयाज ने बताया कि इससे पहले वह छह बार लॉटरी के टिकट खरीद चुका हैं। लेकिन उसने आखिरी बार 30 सिंतबर को आबूधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिग टिकट लॉटरी टिकट खरीदा था।
विज्ञापन
फैयाज ने बताया कि एक दिन उसे सपना आया कि उसे जैकपॉट लगा है और अगले दिन ही आबूधाबी से फोन आया कि आपका जैकपॉट लगा है। वहीं, बिग टिकट के आयोजकों ने बताया कि कंपनी ने फैयाज को जैकपॉट जीतने की जानकारी देने के लिए चार बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसने आखिरकार पांचवी बार फोन उठाया जिसके बाद उसे इस बात की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
फैयाज ने बताया कि वर्तमान में वह मुंबई में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। उसके परिवार में एक बहन और एक भाई है। किडनी की बीमारी के चलते उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने भाई-बहन की पढ़ाई और घर बनवाने में करेगा।