{"_id":"63526bbb6cd17236e365ec7a","slug":"mangaluru-dar-police-to-life-imprisonment-for-instigating-a-minor-girl-to-suicide-after-sexually-abusing-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mangaluru: मंगलुरु के कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा, नाबालिग बच्ची को यौन शोषण के बाद आत्महत्या के लिए उकसाया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mangaluru: मंगलुरु के कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा, नाबालिग बच्ची को यौन शोषण के बाद आत्महत्या के लिए उकसाया था
Fri, 21 Oct 2022 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मंगलुरु
पीटीआई, मंगलुरु
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:22 PM IST
सार
दोषी कांस्टेबल प्रवीण सालियान ने 2015 में फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की और सोशल मीडिया और फोन के जरिए उसके संपर्क में था। उसके साथ अश्लील चैट भी करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मंगलुरु की अतिरिक्त जिला एवं सत्र (पॉक्सो) अदालत ने एक नाबालिग लड़की को यौन शोषण के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जिला सशस्त्र रिजर्व (डीएआर) पुलिस से जुड़े एक कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट की जज मंजुला इट्टी ने दोषी व्यक्ति प्रवीण सालियान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
क्या है मामला?
अभियोजन का मामला यह था कि दोषी कांस्टेबल प्रवीण सालियान ने 2015 में फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की और सोशल मीडिया और फोन के जरिए उसके संपर्क में था। उसके साथ अश्लील चैट भी करता था।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने आत्महत्या के लिए उकसाया
बाद में उसने चैट का खुलासा करने की धमकी देते हुए उससे एक लाख रुपये नकद या सोने की मांग की, जिसके बाद घबराई हुई लड़की ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी मौत के लिए सालियन को जिम्मेदार ठहराते हुए एक डेथ नोट छोड़ा, जो इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत निकला। मामले की जांच उल्लाल पुलिस ने की और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सहाना देवी पेश हुईं।
विज्ञापन