फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi supported the petition related to sexual harassment with boys

मेनका गांधी ने लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न से संबंधित याचिका का समर्थन किया

Thu, 26 Apr 2018 04:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi supported the petition related to sexual harassment with boys
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने फिल्मकार और सामाजिक कार्यकर्ता की लड़कों के यौन शोषण से संबंधित याचिका का समर्थन किया है। याचिका में ‘भारत में बाल यौन शोषण के पीड़ित लड़कों की हकीकत को नकारे जाने’ की बात कही गई है।
विज्ञापन


मेनका गांधी ने बाल यौन शोषण के पीड़ित लड़कों पर एक अध्ययन की भी घोषणा की। पुरुषों के लिए यह अपनी तरह का खास अध्ययन है। 

मेनका ने लड़कों से यौन शोषण पर फिल्म निर्माता इंसिया दरीवाला की चेंज.ओआरजी पर एक याचिका के जवाब में कहा , ‘बाल यौन शोषण का सबसे अधिक नजरअंदाज किए जाने वाला वर्ग पीड़ित लड़कों का है। बाल यौन शोषण में लैंगिक आधार पर कोई भेद नहीं है। 
विज्ञापन


बचपन में यौन शोषण का शिकार होने वाले लड़के जीवन भर गुमसुम रहते हैं क्योंकि इसके पीछे कई भ्रांतियां और शर्म है। यह गंभीर समस्या है और इससे निपटने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि याचिका के बाद उन्होंने नवंबर 2017 में राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग ( एनसीपीसीआर) को पीड़ित लड़कों के मुद्दे पर विचार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed