फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man thrashed and vehicle torched by mob in Howrah on suspicion of cattle smuggling

West Bengal: हावड़ा में सामने आया मॉब लिंचिंग का मामला, मवेशी तस्करी के शक में एक व्यक्ति की भीड़ ने की पिटाई

Sun, 23 Oct 2022 09:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 23 Oct 2022 09:36 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पशु तस्कर के संदेह में भीड़ ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, लोगों ने उसकी पिकअप वैन में आग भी लगा दी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रोका और संदिग्ध तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Man thrashed and vehicle torched by mob in Howrah on suspicion of cattle smuggling
कोलकाता पुलिस

विस्तार

 पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को एक पशु तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति को भीड़ द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल संदिग्ध पशु तस्कर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीटने के अलावा लोगों ने उसकी वैन में भी आग लगा दी थी।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घटना डोमजुर थाना क्षेत्र के पाकुरिया में रविवार सुबह उस समय हुई जब तीन-चार लोगों का एक समूह चोरी से एक बैल को वैन में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों ने पशु तस्करों के संदेह में उनको रोका। पुलिस ने कहा कि इसके बाद जब लोगों ने ग्रुप के लोगों का पीछा किया तो बाकी सब तो भाग गए, लेकिन भीड़ ने मोहम्मद इज़हार को पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन लोगों के पिकअप वैन में आग लगा दी।  
विज्ञापन


इसके बाद, जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इजहार को भीड़ से बचाकर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। जिससे कि पूरी जानकारी मिल सके। इसके अलावा, हिंसा के पीछे के लोगों को पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है। इजहार पर हमले और पिकअप वैन को आग लगाने के आरोप में कुछ लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed