फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man sold his son to get rid of debt in Tamil Nadu news in Hindi

तमिलनाडु: कर्ज चुकाने के लिए शख्स ने अपने बेटे को ही बेच दिया, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Jan 2022 10:55 PM IST
सार

तमिलनाडु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां जुआ खेलने के लिए लिया कर्ज चुकाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को बेच दिया।

विज्ञापन
man sold his son to get rid of debt in Tamil Nadu news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्ज से परेशान तमिलनाडु के एक शख्स को जब कर्ज चुकाने का कोई और रास्ता नहीं मिला तो उसने अपने बेटे को ही बेच दिया। इस शख्स की पत्नी ने ही पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना त्रिची जिले के उरइयुर खिजापंडामंगलम इलाके की है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल सलाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अब्दुल सलाम के चार बेटे हैं। इनमें से एक का जन्म कुछ महीने पहले ही हुआ था। पेशे से मजदूर अब्दुल को जुए की लत थी। जुआ खेलने के लिए वह कई बार रुपये उधार लिया करता था। उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। 
विज्ञापन


उसने जुआ खेलने के लिए आरोकिराज नामक एक श्ख्स से 8000 रुपये उधार लिए थे, जिले वो समय से लौटा नहीं पाया। इसके बाद उसने आकोरिकाज से पैसे के बदले अपने एक बेटे का सौदा करने की बात कही। इसके लिए उसनी अपनी पत्नी करुनिशा से भी बात की और उसे भी इस काम के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के साथ बच्चे को खरीदने वाला भी गिरफ्तार
लेकिन बाद में इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। बाद में करुनिशा पुलिस के पास पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर एक मुकदमा दर्ज किया और अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोकिराज और उसके भतीजे संदन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed