फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Shot At During Baba Siddique Firing, says- Felt Like Cracker Burst On Feet

Mumbai: 'ऐसा लगा जैसे पैर के नीचे पटाखे फूट रहे हों', बाबा सिद्दीकी पर हमले के दौरान घायल शख्स ने बताया वाकया

Tue, 15 Oct 2024 09:48 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 09:48 AM IST
सार

मुंबई के बांद्रा में 12 अक्तूबर की देर शाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान मौके से गुजर रहे एक शख्स को भी गोली लगी है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Man Shot At During Baba Siddique Firing, says- Felt Like Cracker Burst On Feet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया, इससे सभी हैरान हैं। बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि तब तक बदमाशों ने छह राउंड गोलियां फायर की। इसमें तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। वहीं इस दौरान एक गोली मौके से गुजर रहे एक शख्स के पैर में भी लगी है।
विज्ञापन


गोलियां चलने के बाद कैसा था माहौल?
जानकारी के मुताबिक, राज कनौजिया नाम के एक शख्स के पैर में गोली लगी है। जो इस वारदात के दौरान एक दुकान से वापस लौट रहा था, उसने बताया कि दशहरा का पर्व था और माहौल ऐसा था। ऐसा लगा जैसे पटाखे फूट रहे हों। मुझे लगा जैसे मेरे पैर पर पटाखा फूट गया हो। जब मैंने पैर को देखा तो खून निकलता दिखा, जल्द ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे। लोग चिल्लाने लगे, फायरिंग हुई है, फायरिंग हुई है। मैं जैसे तैसे एक पैर पर लंगड़ाते हुए मैं किसी तरह पास के मंदिर में पहुंचा, जहां कुछ लोग मुझे अंदर ले गए और फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इस वाकिए को बयां करते हुए राज कनौजिया ने बताया कि, वो तकरीबन दो महीने तक सामान्य काम नहीं कर पाएगा। फरवरी महीने में उसकी बहन की शादी होनी, उसे अब और कठिनाई का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर की गई हत्या!
मुंबई पुलिस को संदेह है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर की गई, जो गुजरात जेल में बंद है। वहीं इस वारदात में शामिल शूटर गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज राजेश कश्यप को उसी रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तीसरा शूटर शिव कुमार अभी भी फरार है। मामले में कथित तीन शूटरों में से दो - शिव कुमार और राजेश कश्यप - यूपी के बहराइच के गंडारा गांव के हैं। गरीब परिवारों से आने वाले दोनों ही होली के बाद पैसे कमाने के लिए अपने गांव से पुणे चले गए थे।


पुलिस ने जांच के लिए गठित की 15 टीमें
कथित शूटर शिव कुमार ने हाल के महीनों में अपने गैंगस्टर होने का दिखावा करते हुए ऑनलाइन कंटेंट पोस्ट करना शुरू कर दिया था। उसने 24 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, यार तेरा गैंगस्टर है जानी। जिसमे उसने एक फोटो पोस्ट में वह मोटरसाइकिल पर सवार था और बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा था। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जो हाई-प्रोफाइल हत्या से जुड़े लोगों की तलाश में महाराष्ट्र से बाहर निकल गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया है कि सिद्दीकी की नृशंस हत्या के लिए जिम्मेदार लोग न्याय से बच नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed