फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man returned from US to mumbai tested positive for Omicron variant and he had taken three doses of vaccine

सावधान : टीके की तीन खुराक लेकर भी ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ शख्स, अमेरिका से आया था मुंबई

Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
सार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। जिनमें पांच मुंबई से बाहर के हैं।

विज्ञापन
man returned from US  to mumbai tested positive for Omicron variant and he had taken three doses of vaccine
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में भी अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अमेरिका के न्यूयॉर्क से मुंबई लौटा 29 वर्षीय एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गयाा है। हालांकि उस व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है। 

विज्ञापन


आगे बीएमसी ने कहा कि इस व्यक्ति ने फाइजर कोरोनावायरस वैक्सीन की तीन खुराक ली थी। वह नौ नवंबर को हवाई अड्डे पर जांच के दौरान कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


बीएमसी ने कहा कि उसके संपर्क में आने वाले दो लोगों का भी परीक्षण किया गया जिसमें वे नेगिटिव पाए गए। एहतियातन संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसमें अभी तक कोई लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन रोगियों की संख्या 40 तक पहुंची
देश की आर्थिक राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। जिनमें पांच मुंबई से बाहर के हैं। लेकिन इनमें से 13 मरीजों को पहले ही अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। अभी तक ओमिक्रॉन संक्रमितों में कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन रोगियों की संख्या 40 तक पहुंच गई है।

मुंबई में सख्ती बढ़ी
मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 को लेकर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कहा कि और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों के तहत क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या को देखते हुए शहर में बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।


इन 11 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले
ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं। वहीं राजस्थान 17 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (5), आंध्र प्रदेश (1), तेलंगाना (2), पश्चिम बंगाल (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और दिल्ली में (6) मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed