{"_id":"5de484328ebc3e54807c4ca3","slug":"man-paraded-naked-by-people-for-trying-to-rape-girl-at-her-house-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को निर्वस्त्र घुमाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#KabTakNirbhaya चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को निर्वस्त्र घुमाया
Mon, 02 Dec 2019 08:55 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में नागपुर के पारडी इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में दुष्कर्म करने की कोशिश करने पर 35 वर्षीय व्यक्ति को रविवार शाम निर्वस्त्र कर घुमाया गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी जवाहर वैद्य को पीटा और उसके हाथों को रस्सी से बांधकर उसे निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया। उसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वैद्य शहर में एक सहकारी सामाजिक बैंक के लिए एजेंट के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि वैद्य नकद लेने के लिए हर रोज बच्ची के घर जाता था। उसने रविवार शाम को बच्ची को अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। बच्ची की मां अचानक घर लौट आई और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की बात फैलते ही स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने वैद्य को पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
पारडी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।