{"_id":"639a072b4b4ea54e4031e6be","slug":"man-linked-to-illegal-immigration-racket-arrested-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अवैध आव्रजन रैकेट से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने 94 फर्जी पासपोर्ट और दो लैपटॉप किए जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अवैध आव्रजन रैकेट से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने 94 फर्जी पासपोर्ट और दो लैपटॉप किए जब्त
Wed, 14 Dec 2022 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:56 PM IST
सार
गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव के चार लोगों के एक परिवार की मानव तस्करी के एक मामले में भी भरत उर्फ बॉबी पटेल की संदिग्ध भूमिका की जांच की जा रही है। पूरा परिवार इस साल जनवरी में कनाडा से अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की कोशिश के दौरान जम कर मर गया था।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात पुलिस ने एक अवैध आव्रजन रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुजरात पुलिस ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की है। गिरफ्तार व्यक्ति राज्य से लोगों को अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कराने में मदद करता था। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके पास से 94 फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में बयान भी जारी किया है। पुलिस ने बताया कि जुआ और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गुजरात पुलिस के राज्य निगरानी प्रकोष्ठ की एक टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मंगलवार को भरत उर्फ बॉबी पटेल के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को अहमदाबाद शहर के भदज से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे बताया कि भरत उर्फ बॉबी पटेल अवैध मानव तस्करी में शामिल है। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ फर्जी पासपोर्ट तैयार करने के लिए अहमदाबाद शहर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कार्यालयों और घर पर भी छापा मारा। इस दौरान 94 फर्जी पासपोर्ट और दो लैपटॉप बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के बयान के मुताबिक, गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव के चार लोगों के एक परिवार की मानव तस्करी के एक मामले में भी उसकी संदिग्ध भूमिका की जांच की जा रही है। पूरा परिवार इस साल जनवरी में कनाडा से अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की कोशिश के दौरान जम कर मर गया था।