फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills paramour's toddler son by putting him into bucket of boiling water in Maharashtra, case filed

Maharashtra: महिला ने शादी से किया इनकार तो शख्स ने उसके 15 महीने के बच्चे को खौलते पानी में डाला, मौत

Tue, 25 Apr 2023 11:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 11:11 AM IST
सार

घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले चाकन के पास शेत पिंपलगांव गांव की है। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगारे ने बताया कि छह अप्रैल को जब महिला घर पर नहीं थी तो कथित तौर पर व्यक्ति ने बच्चे को उबलते पानी की एक बाल्टी में डाल दिया।

विज्ञापन
Man kills paramour's toddler son by putting him into bucket of boiling water in Maharashtra, case filed
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : फाइल

विस्तार

आजकल दिल दहलाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अब एक व्यक्ति ने सारी हदें पार कर दी। उसने 15 महीने के मासूम बेटे को खौलते पानी में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस मासूम की हत्या की गई है उसकी मां से व्यक्ति के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उसने महिला ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे नाखुश होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

 

घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले चाकन के पास शेत पिंपलगांव गांव की है। पुलिस निरीक्षक वैभव शिंगारे ने बताया कि छह अप्रैल को जब महिला घर पर नहीं थी तो कथित तौर पर व्यक्ति ने बच्चे को उबलते पानी की एक बाल्टी में डाल दिया। जब महिला वापस आई तो उसने कहानी गढ़ी कि बच्चा गलती से बाल्टी से टकरा गया और गर्म पानी उस पर गिर गया।

विज्ञापन

 

हालांकि, महिला की बहन ने आरोपी को बच्चे को खौलते पानी की बाल्टी में डालते देख लिया था, लेकिन आरोपी ने उसे डरा-धमका दिया। बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद महिला की बहन ने उसे सच बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिंगारे ने कहा व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति महिला से नाराज था क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed