फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man held for girlfriend's murder six months after she disappeared in Karnataka News In Hindi

Karnataka: छह साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, प्रेमिका की हत्या कर शव को दफनाया; प्रेमी युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 12:20 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

कर्नाटक में एक छह साल पुराने प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। जहां शादी के दवाब को लेकर एक प्रेमी ने अपनी प्रमिका की पहले तो हत्या कर दी, फिर उसके शव को खेत में दफना दिया। 

विज्ञापन
Man held for girlfriend's murder six months after she disappeared in Karnataka News In Hindi
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छह साल से प्रेम संबंध में रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसका शव खेत में दफन कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह सामान्य जीवन जीता रहा। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच में फंस गया और छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बताया कि माधुश्री अंगड़ी और 28 वर्षीय सतीश हिरेमठ दोनों नारायणपुरा गांव (गडग तालुक) के निवासी थे। दोनों पिछले छह साल से प्रेम में थे। माधुश्री के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए उन्होंने उसे गडग में रिश्तेदारों के घर भेज दिया।

विज्ञापन

लापता होने के बाद हत्या का खुलासा
बता दें कि पिछले साल 16 दिसंबर 2024 की रात माधुश्री अपने रिश्तेदार के घर से निकली और लापता हो गई। उसके परिवार ने 12 जनवरी 2025 को बेटगेरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को शुरू में लगा कि दोनों ने भागकर शादी कर ली होगी, लेकिन माधुश्री की कोई खबर नहीं आई। जांच के दौरान पुलिस को माधुश्री के फोन का लोकेशन ऐसा मिला, जो सतीश के बयान से मेल नहीं खा रहा था। इससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद जब सतीश से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India 16th Census: जनगणना की अधिसूचना जारी, 35 लाख+ कर्मी डिजिटली काम करेंगे; 16 भाषाओं में मोबाइल एप

कुछ ऐसे दिया वारदात को अंजाम
हत्या के मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी सतीश ने बताया कि कैसे उसने इस हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। सतीश ने बताया कि 16 दिसंबर को वह माधुश्री को नारायणपुरा के पास एक फार्महाउस ले गया, जहां शादी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। हत्या करने के बाद सतीश पेट्रोल पंप पर काम पर लौट गया और शक न हो इसलिए समय-समय पर शव के पास जाकर अवशेष हटाता रहा। उसने कुछ हिस्से दूसरी जगह फैला दिए ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

ये भी पढ़ें:- Air India: हांगकांग-दिल्ली एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी; बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी समस्या का संदेह

मामले में पुलिस ने क्या कहा?
वहीं इस मामले में गडग एसपी बीएस नामेगौड़ा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है। कुछ हड्डियां बरामद की गई हैं, लेकिन खोपड़ी अब तक नहीं मिली है। फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर घटनास्थल की दोबारा जांच और अन्य सबूत जुटाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed