केरल: अलप्पुझा में कार में हुआ विस्फोट, झुलस कर व्यक्ति की मौत; जांच में जुटी फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम
Kerala: अलप्पुझा में एक व्यक्ति की कार में सोमवार की देर रात अचानक विस्फोट हो गया। व्यक्ति जैसे ही अपने घर के परिसर में घुसा, धमाका हो गया और वह कार के अंदर ही आग में झुलस गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के अलप्पुझा में एक व्यक्ति की कार में सोमवार की देर रात अचानक विस्फोट हो गया। व्यक्ति जैसे ही अपने घर के परिसर में घुसा, धमाका हो गया और वह कार के अंदर ही आग में झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विस्फोट के दौरान मावेलिक्कारा निवासी कृष्ण प्रकाश (35 वर्षीय) कार से बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की देर रात 12 बजे हुई। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम ने वाहन और घटना स्थल की जांच की है।
पुलिस ने कहा, 'हमें मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही व्यक्ति अपने घर के गेट में घुसा, वाहन में अचानक विस्फोट हो गया और वह कार से बाहर नहीं निकल पा रहा था।' उन्होंने बताया कि कृष्ण प्रकाश अविवाहित था और अपने भाई के साथ रहता था और मावेलिक्कारा शहर में कंप्यूटर की दुकान चलाता था।
कार की जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि ऐसे संकेत मिले हैं कि पीड़ित ने जलते हुए वाहन से भागने की कोशिश की थी। राज्य मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने कार की जांच की और विस्फोट का कारण शॉर्ट सर्किट होने से इनकार किया। कार के इंजन वाले हिस्से से भी आग लगने की सूचना नहीं मिली है, और यह कार का पिछला हिस्सा था जो बुरी तरह से जल गया।
उन्होंने बताया कि फ्यूज यूनिट के बारे में कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है, जो कार के अगले हिस्से में है और न ही इसकी बैटरी प्रभावित हुई है। शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।