फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Carries Sons’s Body On Two wheelar In Karnataka

कर्नाटक में मानवता हुई शर्मसार, बेटे की लाश दोपहिया वाहन पर लादकर ले गया पिता

Tue, 02 May 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 02 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Man Carries Sons’s Body On Two wheelar In Karnataka

अब कर्नाटक से देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कर्नाटक के एक पिता को अपने बेटे की लाश को दोपहिया वाहन पर लादकर ले जाना पड़ा। सफन राय के 3 साल के बेटे रहीम की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- CM सोनोवाल के चुनाव क्षेत्र का मामला, भाई की लाश को साइकिल से ले गया युवक
विज्ञापन


अज्ञात वाहन से शाम को रहीम को टक्कर मार दी।  जब उसे आनेकल के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रमिक पिता को नहीं पता था कि अस्पताल से उसे मुफ्त एंबुलेंस की सुविधा मिल सकती है। असम के रहने वाले इस मजदूर पिता के लिए भाषा भी बाधक थी। अस्पताल के स्टाफ ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने एक परिचित को बुलाया और उसके दोपहिया वाहन से अपने बेटे का शव ले गए। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। जब स्थानीय चैनलों पर ये मामला दिखाया जाने लगा तो पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रहीम की बॉडी को दोबारा अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं देकर अपनी कर्तव्य निभाने में असफल हुए। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को उसका शव सौंप दिया गया। इस बार बकायदा सम्मान के साथ उसके शव को एंबुलेंस से उसके घर पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- बिहार: नहीं मिली एंबुलेंस, तो कंधे पर ले गए पत्नी की लाश

अस्पताल की लापरवाही का ये ऐसा पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं देशभर को शर्मसार करती रही हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले असम में एक शख्स को अपने भाई की लाश को साइकिल पर लादकर ले जाना पड़ा था। इसके अलावा दाना मांझी के मामले से तो हर कोई वाकिफ है। अपनी पत्नी की लाश को कंधे पर उठाकर वो अस्पताल से ले गए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed