{"_id":"59075ee24f1c1b693c441856","slug":"nine-injured-including-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत नौ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 01 May 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग पर हुए सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिंभावली के गांव सिखैड़ा निवासी खुर्शीदी बेगम, रहनुमा और दस वर्षीय बच्ची फरजाना रविवार रात करीब दस बजे हापुड़ से गांव लौट रहीं थी। हाईवे पर थ्रीव्हीलर से उतर कर तीनों सड़क पार कर रहीं थी।
विज्ञापन
इसी बीच मुरादाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी। इससे तीनाें गंभीर घायल हो गईं। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां से फरजाना को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। वहीं सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे सिंभावली थाने के सामने बाइक सवार के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से आ रही निशान माइक्रा कार बाइक से टकरा गई।
घटना में बाइक चालक आरिफ और उसकी पत्नी मारिया निवासी शकरपुर दिल्ली समेत माइक्रा कार में सवार उबेदुल्ला निवासी गाजियाबाद और सचिन घायल हो गए।
वहीं एक अन्य घटना में बड्ढ़ा नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में टोडरपुर निवासी फुरकान और पिलखुवा निवासी यामीन घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।