{"_id":"5fea15468ebc3e3eb647fdac","slug":"man-burnt-three-people-alive-with-help-of-a-minor-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः थप्पड़ मारने पर नाबालिग की मदद से तीन लोगों को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः थप्पड़ मारने पर नाबालिग की मदद से तीन लोगों को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार
Tue, 29 Dec 2020 01:34 AM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ थप्पड़ मारने वाले शख्स के साथ ऐसा बर्ताव किया कि सोचकर रूह कांप जाएगी। उसने कथित तौर पर सांई मंदिर में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी जिसकी चपेट में आने से मंदिर में सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई। पहले पुलिस इसे शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना मान रही थी।
विज्ञापन
यह मामला मुंबई पश्चिमी उपनगर में कांदिवली के चारकोप इलाके में बंदरपाखाड़ी रोड का है। जहां रविवार को तड़के मंदिर में आग लगने से सुभाष खोड़े, युवराज पवार और मन्नू राधेश्याम गुप्ता की मौत हो गई। खोड़े और पवार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मन्नू ने शताब्दी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तड़के आग लगने से मंदिर में सो रहे तीनों लोग बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पड़ताल की गई तो पता चला कि युवराज पवार ने दो दिन पहले एक 20 वर्षीय युवक को थप्पड़ मार दिया था। उसने इसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने अपनी एक्टिवा से 5 लीटर पेट्रोल निकाला।तड़के उसने एक नाबालिग की मदद से मंदिर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302, 436 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।