{"_id":"63d6b28bb126c8561c7653ac","slug":"man-arrested-for-looting-precious-diamonds-worth-rs-7-86-crore-from-traders-in-gujarat-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: दलाल ने व्यापारियों से लूटे 7.86 करोड़ रुपये के कीमती हीरे, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: दलाल ने व्यापारियों से लूटे 7.86 करोड़ रुपये के कीमती हीरे, गिरफ्तार
Sun, 29 Jan 2023 11:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:23 PM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुरेंद्रनगर में आरोपी व्यक्ति के रिश्तेदार के घर पर नजर रखते हुएउसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
विस्तार
गुजरात के सूरत शहर में कई व्यापारियों से हीरों की लूट के मामले में एक हीरा दलाल को गिरफ्तार किया गया है। वराछा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। रविवार को पुलिस ने बताया कि लूटे गए हीरों की कीमत 7.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
वराछा पुलिस थाने के अधिकारी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपियों ने बेहतर कीमत दिलाने के बहाने शहर के 32 अलग-अलग व्यापारियों से हीरे लिए थे। बाद में वे उन्हें लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन अपनी भाभी के पास छोड़ दिया था और उससे सिम को नष्ट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुरेंद्रनगर में आरोपी व्यक्ति के रिश्तेदार के घर पर नजर रखते हुएउसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से 2.9 लाख रुपये के चोरी हुए हीरे और आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन