{"_id":"5b53000b4f1c1b466d8b60fc","slug":"mamta-banerjee-said-we-will-start-bjp-hatao-desh-bachao-campaign-from-15th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का दावा- पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटें जीतेगी तृणमूल कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता का दावा- पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटें जीतेगी तृणमूल कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 21 Jul 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने अगले साल 19 जनवरी को महानगर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की विशाल रैली करने और वहीं से केंद्र में बदलाव का अभियान शुरू करने का भी एलान किया।
विज्ञापन
ममता यहां धर्मतल्ला इलाके में तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित सालाना शहीद रैली को संबिधत कर रही थीं। खराब मौसम के बावजूद रैली में भारी भीड़ जुटी थी। ममता ने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड की रैली में इससे कई गुनी भीड़ जुटानी है। इस मौके पर मंच पर पार्टी के तमाम सांसद, मंत्री व विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
ममता ने एक से 15 अगस्त तक भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ अबियान चलाने का भी एलान किया। उन्होंने दावा किया कि अगले आम चुनावों में भाजपा केंद्र की सत्ता से साफ हो जाएगी और इसकी राह बंगाल ही दिखाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। बिहार, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात व पंजाब जैसे राज्यों में उसे भारी पराजय का सामना करना होगा। तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा देश को लूट रही है। भाजपा व आरएसएस के कुछ नेता तालिबानी सापंरदायिकता व उग्रवाद का परिचय देते हुए गंदा खेल खेल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिए बिना ममता ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठे लोग हिटलर व मुसोलिनी से भी बड़े तानाशाह हैं। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ दंगे के खून से रंगे हैं वैसे लोग देश चला रहे हैं और ज्ञान बांट रहे हैं।
ममता ने भाजपा पर मीडिया को खरीदने और न्यायपालिका में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। केंद्र के कामकाज की खिंचाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला था। हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा दरअसल हिंदू धर्म का अपमान कर रही है। उन्होंने भीड़ के हाथों पिटाई की बढ़ती घटनाओं को तालिबानी चरित्र करार दिया और इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया।
प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान पंडाल गिरने की घटना का जिक्त्रस् करते हुए उन्होंने कटाक्ष किया कि जो पंडाल नहीं संभाल सकते वे देश क्या चलाएंगे। ममता ने भाजपा नेताओं पर तृणमूल कांगर्से के खिलाफ कुप्रचारकरने और लोगों में पैसे बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिपुरा फार्मूले की बात कर रही है। लेकिन वह फार्मूला बंगाल में नहीं चलेगा। तृणमूल नेता ने राज्य में भाजपा, कांग्रेस व माकपा के बीच साठ-गांठ का आरोप लगाया।