फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata's politics 'dirty': Bengal Guv on molestation complaint against him

West Bengal: 'गंदी राजनीति कर रही हैं ममता, दादागिरी बर्दाश्त नहीं करूंगा', राज्यपाल का ममता पर हमला

Mon, 06 May 2024 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 May 2024 10:04 PM IST
सार

राजभवन की एक अस्थायी कर्मचारी ने गुरुवार को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में राज्यपाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से सत्ता पक्ष के नेता और मंत्री लगातार राज्यपाल पर हमला बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Mamata's politics 'dirty': Bengal Guv on molestation complaint against him
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने बंगाल लौटते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोल दिया है। राज्यपाल पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इसे मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान राज्यपाल की आलोचना कर रही हैं और उन पर हमले कर रही हैं। इसके मद्देनजर बोस ने कहा कि मेरे साथ गंदी राजनीति चल रही है। मैं दादागिरी बर्दाश्त नहीं करूंगा।
विज्ञापन


इस पर राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्यपाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता लौटने पर उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में बात करना शुरू कर दिया, जो अपमानजनक है। इससे महिलाओं के प्रति उनके नजरिये का पता चलता है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की दीदीगिरी स्वीकार नहीं करेंगे। लेकिन क्या उनकी दादागिरी चलती रहेगी। पग-पग पर यह प्रमाणित हुआ है कि उन्होंने अन्याय किया है। बंगाल की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। बंगाल के लोग महिलाओं के प्रति उनके द्वारा किए जा रहे अपमानजनक कार्यों को समझा देंगे। परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि चंद्रिमा के राजभवन प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजभवन की एक अस्थायी कर्मचारी ने गुरुवार को हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में राज्यपाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से सत्ता पक्ष के नेता और मंत्री लगातार राज्यपाल पर हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed