फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata gives one month to hawkers to clear encroachment, forms panel to survey areas

West Bengal: एक्शन में ममता बनर्जी, अतिक्रमण को लेकर रेहड़ी वालों को दिया अल्टीमेटम; सर्वे के लिए पैनल भी गठित

Thu, 27 Jun 2024 03:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2024 03:57 PM IST
सार

Encroachment: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई के मूड में हैं। उन्होंने रेहड़ी वालों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक महीने का समय दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि रेहड़ी वालों को बेदखल करना उनकी सरकार का लक्ष्य नहीं है।

विज्ञापन
Mamata gives one month to hawkers to clear encroachment, forms panel to survey areas
बंगाल में अतिक्रमण को लेकर सीएम ममता ने की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में रेहड़ी वालों को बेदखल करना हमारी सरकार का लक्ष्य नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों को अपने सामान-दुकान के साथ फुटपाथ और सड़क खाली करने के लिए एक महीने का समय भी दिया है। बता दें कि ममता बनर्जी का ये बयान उस वक्त आया है, जब राज्य के कई हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ममता ने की अतिक्रमण पर समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में रेहड़ी वालों के अतिक्रमण पर समीक्षा करते हुए इस मामले में सर्वेक्षण करने और 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए एक समिति का भी गठन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार फेरीवालों के लिए जोन की पहचान करेगी, उनके रहने के लिए घर और उनके सामान रखने के लिए गोदाम बनाने और उन्हें पहचान पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन


एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होगी- सीएम
इस समीक्षा बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनर्जी ने कहा, मुझे किसी की आय का स्रोत छीनने या किसी को बेरोजगार करने का कोई अधिकार नहीं है। राज्य में लाखों लोग फेरी लगाकर अपना परिवार चलाते हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन इस महीने के दौरान फेरीवालों को फुटपाथ खाली करना होगा। हम एक सर्वेक्षण करेंगे और सरकार देखेगी कि वैध फेरीवालों को कहां रखा जा सकता है। उनके लिए गोदाम भी बनाए जाएंगे। लेकिन सड़कों पर कब्जा नहीं किया जा सकता। अगर नए फेरीवाले ऐसा करते हुए पाए गए, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के लिए नेता और पुलिसवाले जिम्मेदार- सीएम
राज्य में फेरीवालों के अतिक्रमण के संबंध में हुई इस बैठक में वरिष्ठ मंत्री, शासकीय और पुलिस अधिकारी के साथ सभी निगमों के मेयर और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि सड़कों पर कब्जा करने के लिए नेता और पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, कि पार्षदों को शुरू से ही इस पर नजर रखनी चाहिए थी। लेकिन वे इसे देखते ही नहीं। अगर कोई पार्षद किसी नए फेरीवाले को ऐसा करने में मदद करता है, तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके के नेता पहले फेरीवालों से पैसे लेते हैं और उन्हें बैठने और व्यवसाय करने देते हैं। उसके बाद वे उन्हें बुलडोजर से गिरा देते हैं, राज्य में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।


'किसी को भी सड़कों पर कचरा फैलाने की अनुमति नहीं'
ममता बनर्जी ने आगे कहा, कि फेरीवालों को दोष देने का क्या फायदा? यह हमारी गलती है। हम न्यू मार्केट इलाके में इमारत क्यों नहीं बना रहे हैं? फेरीवालों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया न्यू मार्केट, जो पहले हॉग मार्केट के नाम से जाना जाता था, ये कोलकाता के बीचों-बीच खुले क्षेत्र में एक मार्केट कॉम्प्लेक्स है। न्यू मार्केट का इलाका फेरीवालों से भरा रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक महीने में फिर इस स्थिति की समीक्षा करेंगी। उन्होंने इस दौरान कोलकाता और उसके आसपास के सभी अवैध पार्किंग स्थलों को हटाने का भी आदेश दिया। आखिर में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी को भी सड़कों पर कचरा फैलाने की अनुमति नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed