{"_id":"658efc5570db0d8c8c03d957","slug":"mamata-banerjee-visits-hospital-for-routine-check-up-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: बंगाल की मुख्यमंत्री के दाहिने कंधे की हुई सर्जरी, रुटिन चेकअप कराने गईं थीं अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: बंगाल की मुख्यमंत्री के दाहिने कंधे की हुई सर्जरी, रुटिन चेकअप कराने गईं थीं अस्पताल
Fri, 29 Dec 2023 10:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:35 PM IST
सार
27 जून को जलपाईगुड़ी से उड़ान भरने के बाद खराब मौसम के चलते पायलट को मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपात्कालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उसी दौरान ममता बनर्जी के पैर और कंधे में चोट लगी थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
- फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दाहिने कंधे की सर्जरी की गई है। वे रुटीन चेकअप के लिए शुक्रवार को एसएसकेएम अस्पताल पहुंची थीं। जहां जांच के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे यह जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद शाम करीब 7:50 बजे मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 27 जून को जलपाईगुड़ी से उड़ान भरने के बाद खराब मौसम के चलते पायलट को मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपात्कालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उसी दौरान ममता बनर्जी के पैर और कंधे में चोट लगी थी। अस्पताल से बाहर निकलकर ममता ने कहा, नियमित जांच के दौरान एक समस्या का पता चला। हेलीकॉप्टर से उतरने का समय पैरों के साथ कंधे पर भी चोट लग गई थी। डॉक्टरों ने इसे ठीक कर दिया।
विज्ञापन