{"_id":"64bff64a87502fa7a40567f3","slug":"mamata-banerjee-taunt-on-pm-narendra-modi-said-prime-minister-seems-to-like-the-name-india-updates-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: ममता का पीएम मोदी पर तंज, कहा- लगता है प्रधानमंत्रीको ‘इंडिया’ नाम पसंद है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: ममता का पीएम मोदी पर तंज, कहा- लगता है प्रधानमंत्रीको ‘इंडिया’ नाम पसंद है
Tue, 25 Jul 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:50 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद। मुझे लगता है कि उन्हें 'इंडिया' नाम पसंद है। आम लोगों की तरह उन्होंने भी इसे मान लिया है। जितना अधिक वे नाम के बारे में बुरा-भला बोलेंगे, उतना ही अधिक वे इसके प्रति अपनी पसंद साबित करेंगे।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी दलों के गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए को कहा कि उनके ख्याल से प्रधानमंत्री को ‘इंडिया’ नाम पसंद है। राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी गठबंधन के बारे में जितनी गलत बातें करेगी, उतना ही गठबंधन को फायदा होगा। इससे यह साबित होगा कि भाजपा को भी हमारा गठबंधन और उसका नाम पसंद आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद। मुझे लगता है कि उन्हें 'इंडिया' नाम पसंद है। आम लोगों की तरह उन्होंने भी इसे मान लिया है। जितना अधिक वे नाम के बारे में बुरा-भला बोलेंगे, उतना ही अधिक वे इसके प्रति अपनी पसंद साबित करेंगे।
विज्ञापन