फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said We will fight Lok Sabha elections alone congress helping BJP

I.N.D.I.A: ममता बनर्जी ने कहा- हम अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस पर लगाया भाजपा की मदद करने का आरोप

Fri, 02 Feb 2024 01:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Feb 2024 01:42 AM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि वे लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की इच्छुक थी। लेकिन कांग्रेस ने हमारे प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। हम गठबंधन चाहते थे लेकिन कांग्रेस असहमत थी।

विज्ञापन
Mamata Banerjee said We will fight Lok Sabha elections alone congress helping BJP
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में मौजूद राजनीतिक दलों में गतिरोध जारी है। तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान जारी है। हालांकि, टीएमसी ने साफ कर दिया है कि वह राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने के लिए चुनाव के बाद क्षेत्रीय दलों को एकजुट किया जाएगा। टीएमसी के बयानों के कारण कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट बटवारे के समझौते की उम्मीद खत्म होते दिख रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने चुनाव में भाजपा की मदद करने का ठाना
नादिया जिले में गुरुवार को आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए उत्साहित थी, लेकिन उन्होंने हमारे प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, हम गठबंधन चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सहमत नहीं थी। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद करने के लिए सीपीआई(एम) के साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि देश में टीएमसी ही है, जो भाजपा से लड़ सकती है।

विज्ञापन

बंगाल दिल्ली जीत का रास्ता है
बनर्जी ने विश्वास जताया कि भाजपा चुनाव हार जाएगी। बनर्जी ने कहा कि हम अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ केंद्र में सरकार बनाने पर फैसला करेंगे। अगर लोग हमारे साथ हैं तो हम वादा करते हैं कि हम दिल्ली जीतेंगे। चुनाव के बाद हम सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लाएंगे। बंगाल दिल्ली जीत का रास्ता है। हम दिल्ली जीतेंगे। हम बंगाल में अकेले लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे। राहुल गांधी का नाम लिए बिना बनर्जी ने कहा कि एक बात बताएं- आप चुनाव में किसे चुनेंगे, जो साल भर साथ रहते हैं या उसे जो मौमसी पक्षी के तरह यहां आते हैं। बनर्जी के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि मैंने उनके बयानों को सुना लेकिन यह सिर्फ बनर्जी की राय है, गठबंधन की सहमति को नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही मुझे जेल में डाल दें, मैं जेल से बाहर आ जाऊंगी: ममता
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर ममता ने कहा कि भले ही उन्हें जेल में डाल दिया जाए, लेकिन वह भाजपा विरोधी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, भले ही आप मुझे जेल में डाल दें, लेकिन मैं जेल में छेद करके बाहर आ जाऊंगी। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी को जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा, आज वो सत्ता में हैं तो एजेंसी लेकर घूम रहे हैं। कल सत्ता में नहीं रहेंगे फिर सब गायब हो जाएगा। 

पहले भी दोनों के बीच हो चुका है टकराव
बता दें, लगभग हफ्ते भर पहले तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। हालांकि, ममता ने गठबंधन से बाहर निकलने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया था। ममता के बयान के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस चीफ अधीर रंजन चौधरी ने भी आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा था कि कांग्रेस को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। ऐसे बयानों के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि गठबंधन में शामिल TMC कांग्रेस की मांग नहीं मानेगी। इस कारण दोनों दलों के बीच समझौते की कोई गुंजाइश बाकी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed