फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said Mahua Moitra's Lok Sabha Expulsion Being Planned

Mamata Banerjee: फिर से महुआ के बचाव में आईं ममता, लोकसभा चुनाव और सवाल के बदले रिश्वत मामले में कही यह बात

Thu, 23 Nov 2023 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलकत्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 23 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

कैश-फॉर-क्वेरी विवाद में बनर्जी ने काफी लंबे समय से चुप्पी बनाए रखी थी। हर किसी को उनके बयान का इंतजार था। आखिरकार एक बार फिर वो महुआ के बचाव में आ गई हैं।

विज्ञापन
Mamata Banerjee said Mahua Moitra's Lok Sabha Expulsion Being Planned
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत लेकर सदन में सवाल पूछने के मामले में तृणमूल सांसद (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा लगातार मुश्किलों में घिरती जा रही हैं। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी लंबी चुप्पी पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की योजना पर काम चल रहा है। ऐसी किसी भी कार्रवाई से 2024 के लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर की सांसद को आगे बढ़ने में मदद ही मिलेगी। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप लगाए हैं। तो वहीं दूसरी ओर महुआ प्रकरण के बाद संसद के सचिवालय ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए सांसदों को पीए के एक्सेस को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


कोई बेवकूफ ही...
इस पूरे मामले में काफी लंबे समय से बनर्जी ने चुप्पी बनाए रखी थी। दरअसल, मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से दो करोड़ रुपये नकद रिश्वत और लक्जरी उपहार आइटम लेने का आरोप लगाया गया है। बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे महुआ को संसद से निष्कासित करने की योजना बना रहे हैं। ऐसा होगा तो वह वह और अधिक लोकप्रिय हो जाएंगी। जो कुछ वह संसद के अंदर कहती थीं। अब वह वही बातें बाहर कहेंगी। कोई बेवकूफ ही चुनाव से तीन महीने पहले ऐसा कुछ करेगा। महुआ मोइत्रा 2019 के चुनावों में 63 हजार वोटों से जीती थीं। तब उन्होंने बीजेपी के कल्याण चौबे को हराया था। इस सीट पर 2009 से टीएमसी का कब्जा है।
विज्ञापन


केंद्र में सिर्फ तीन महीने बचे 
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला कर कहा कि केंद्र में सिर्फ तीन महीने बचे हैं। वर्तमान में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाली केंद्रीय एजेंसियां 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा के पीछे पड़ जाएंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा नीत सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है और कहा कि वह इसका विरोध करेंगी। उन्होंने कहा, 'भाजपा भी अल्पसंख्यकों के आरक्षण के खिलाफ है, लेकिन हम उन्हें ओबीसी कोटा के माध्यम से व्यवस्था के तहत लाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवा त्यागियों का रंग
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेट्रो रेलवे स्टेशनों से लेकर क्रिकेट टीम तक देश के भगवाकरण के प्रयास जोरों पर चल रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'भगवा त्यागियों का रंग है, लेकिन आप भोगी हैं।' उन्होंने दावा किया कि खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया। इसका परिणाम यह निकला की भारतीय क्रिकेट टीम को मैचों के दौरान भगवा जर्सी नहीं पहननी पड़ी।

कोलकाता में होता मैच तो...
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी दावा किया कि अगर विश्व कप फाइनल अहमदाबाद के बजाय कोलकाता या मुंबई में होता तो भारत जीत जाता। बनर्जी ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की दर भी बहुत अधिक है।

आईटी कंपनियां निवेश कर रहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल तेजी से निवेश के गंतव्य के रूप में बढ़ रहा है। सभी बड़ी आईटी कंपनियां कोलकाता की 'सिलिकॉन वैली' परियोजना में निवेश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed