फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee News, The Trinamool parliamentary delegation will reach the Election Commission on Friday

ममता पर हमला : शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचेगा तृणमूल संसदीय प्रतिनिधिमंडल, करेगा शिकायत

Thu, 11 Mar 2021 07:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 11 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee News, The Trinamool parliamentary delegation will reach the Election Commission on Friday
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में कथित तौर पर हुए हमले से जुड़ी चिंताओं को लेकर शुक्रवार को पार्टी का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन


पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि संसद के दोनों सदनों के तृणमूल कांग्रेस के छह सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने की संभावना है। तृणमूल के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कोलकाता में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और निर्वाचन आयोग पर भाजपा नेताओं के आदेशानुसार काम करने का आरोप लगाया और कहा कि  बनर्जी पर हमले की आशंका की रिपोर्ट के बावजूद निर्वाचन आयोग ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


तृणमूल नेताओं ने दावा किया कि यह हमला तृणमूल सुप्रीमो की जान लेने का गहरा षड्यंत्र था और भाजपा ने पड़ोसी राज्यों से असामाजिक तत्वों को हिंसा करने के लिए नंदीग्राम भेजा था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed