फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee completes dharna, protest demonstration

कोलकाता में ममता बनर्जी ने धरना किया खत्म, कहा- लोकतंत्र की हुई जीत

Tue, 05 Feb 2019 06:27 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, कोलकाता
न्यूज डेस्क, कोलकाता Published by: अमित मंडल Updated Tue, 05 Feb 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee completes dharna, protest demonstration
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

सीबीआई के मुद्दे पर रविवार से धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने धरना खत्म कर दिया है। इसे लेकर केंद्र सरकार और ममता सरकार में पिछले तीन दिन से घमासान मचा हुआ था। भाजपा और टीएमसी दोनों तरफ से बयानों का तूफान उठा हुआ था। ममता ने आज पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए धरना खत्म करने का एलान किया। इस दौरान मंच पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


ममता ने कहा, यह संविधान और लोकतंत्र की जीत है, इसलिए अब धरना खत्म किया जाता है। वे (केंद्र सरकार) सभी एजेंसियों और राज्य एजेंसियों को कंट्रोल करना चाहते हैं। पीएम आप दिल्ली से इस्तीफा दीजिए और गुजरात वापस जाइए। वहां एक आदमी की सरकार, एक पार्टी की सरकार है।
विज्ञापन

 


धरने को तीसरे दिन खत्म करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह ऐसा विपक्षी की अहम पार्टियों के नेताओं के साथ सलाह-मशविरे और अदालत से अनुकूल आदेश आने के बाद कर रही हैं। वह रविवार रात से एस्प्लेनेड इलाके के मेट्रो चैनल में धरने पर बैठी थीं। यह वही स्थान पर है जहां उन्होंने 2006 में सिंगुर में टाटा मोटर्स के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 26 दिन का अनशन किया था।

मेट्रो सिनेमा इलाके में अपना तीन दिनों से चला आ रहा धरना खत्म करने से पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यह कहा। वह चिट फंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार से सीबीआई की पूछताछ की कोशिश के खिलाफ धरना पर बैठी थी। ममता ने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस को हेलीकॉप्टर मुहैया करने के लिए किए गए समझौतों को रद्द करने को लेकर कंपनियों पर दबाव बनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने दो मौकों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग की अग्रिम रकम दी थी और कंपनी ने दोनों मामलों में पैसा लौटा दिया। वह (भाजपा) इतनी डरी हुई क्यों है? इस तरह के कार्य से भाजपा को ममद नहीं मिलेगी क्योंकि मैं पैदल भी चल सकती हूं, या साइकिल से भी जा सकती हूं। या, मैं ऑनलाइन हो सकती हूं जहां सोशल नेटवर्क और डिजिटल मंच है। 

ममता ने कहा कि भाजपा द्वारा ब्लैकमेल किए जाने वाले लोग जब भगवा पार्टी में शामिल हो जाते हैं तब उनके खिलाए केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दर्ज मामले हटा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तब कोई मामला नहीं होता। आपके खिलाफ कोई सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग नहीं होता। 
 

पश्चिम बंगाल में रविवार को दो रैलियों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं देने के आरोपों पर ममता ने कहा कि भाजपा आखिरी क्षणों में रैलियां करना और जनसभाएं करना चाहती हैं, जिससे प्रशासन को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। 

ममता ने कहा कि उन्हें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पश्चिम बंगाल की यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन आदित्यनाथ को दूसरे राज्य के बारे में सोंचने से पहले अपने राज्य की सुध लेनी चाहिए। 
तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू, द्रमुक की कनिमोझी और राजद के तेजस्वी यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने धरना स्थल का दौरा किया था। सुप्रीम ने आज दिन में कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह सीबीआई के समक्ष पेश हों और शारदा चिट फंड घोटाले से संबंधित मामलों की जांच में सहयोग दें। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

सीबीआई दफ्तर के बाहर रविवार को धरने में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी शामिल थे। ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राजीव कुमार को पेश होने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed