{"_id":"5dea21918ebc3e54d238e9b6","slug":"mamata-banerjee-attacks-centre-over-cab-and-nrc-says-we-would-not-allow-implementation-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ने कैब और एनआरसी पर सरकार को घेरा, बताया एक ही सिक्के के दो पहलू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी ने कैब और एनआरसी पर सरकार को घेरा, बताया एक ही सिक्के के दो पहलू
Fri, 06 Dec 2019 03:08 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 06 Dec 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि एनआरसी और कैब एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम दोनों का पुरजोर विरोध करेंगे। हम बंगाल में कैब को लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee: Citizenship Amendment Bill (CAB) & National Register of Citizens (NRC) are two sides of the same coin. We won't allow implementation of CAB in Bengal.I urge other political parties to not support CAB. pic.twitter.com/YMTXJ6B1fn
— ANI (@ANI) December 6, 2019
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनआरसी और कैब का मुद्दा अर्थव्यवस्था में सुस्ती से ध्यान हटाने को लेकर उठाया गया है। यदि आप सभी समुदायों के लोगों को नागरिकता देंगे तो हम इसे स्वीकार करेंगे। लेकिन अगर आप धर्म के आधार पर भेदभाव करेंगे तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से इसका विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन