फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Mallikarjun Kharge rejected a Special invite for Lokpal Selection Committee meet

लोकपाल पर कांग्रेस ने लगाया अड़ंगा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मिला आमंत्रण खड़गे ने ठुकराया 

Thu, 01 Mar 2018 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
  Mallikarjun Kharge rejected a Special invite for Lokpal Selection Committee meet
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट के दखल से लोकपाल नियुक्ति की नए सिरे से शुरू हुई प्रक्रिया पर अब कांग्रेस ने ग्रहण लगा दिया है। गुरुवार को हुई लोकपाल चयन समिति की बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शामिल होने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


खड़गे को सरकार ने बतौर विशिष्ट अतिथि बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। खड़गे ने इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर कड़ा विरोध जताया और सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पीएम को लिखे पत्र में खड़गे ने कहा कि चयन समिति की बैठक में बतौर सदस्य के बदले बतौर विशिष्ट अतिथि बुलाना न केवल उनका अपमान है, बल्कि यह विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश भी है। खड़गे ने लोकपाल-लोकायुक्त कानून के चार साल पहले बन जाने के बावजूद लोकपाल की नियुक्ति में हुई देरी पर भी पीएम पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन समति में प्रधानमंत्री, सीजेआई के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर और एक कानून के जानकार को शामिल किया गया है। चूंकि लोकसभा में कांग्रेस के पास विपक्ष का नेता पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है, इस कारण कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया है। 


गौरतलब है कि बीते दिनों एक एनजीओ ने कानून बनने के बाद भी चार साल तक लोकपाल की नियुक्ति न होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने शीर्ष अदालत को नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रहने की सूचना दी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को चयन समिति की बैठक बुलाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed