फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun kharge letter to venkaiah naidu on media entry restriction in parliament

खड़गे का नायडू को पत्र: केवल चुनिंदा मीडिया को ही संसद में मिला प्रवेश, कई वरिष्ठ पत्रकारों को नहीं मिली जगह

Wed, 01 Dec 2021 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Dec 2021 02:04 PM IST
सार

इससे पहले भी राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर निलंबन वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Mallikarjun kharge letter to venkaiah naidu on media entry restriction in parliament
खड़गे का नायडू को पत्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर संसद में मीडिया पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने 30 नवंबर को लिखी चिट्ठी में लिखा है कि लगातार पांचवे संसद सत्र में चुनिंदा मीडिया को ही संसद में आने दिया जा रहा है जबकि वरिष्ठ पत्रकारों के सेंट्रल हॉल में जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। खड़गे ने कहा कि जो पत्रकार चुनिंदा नहीं होते उन्हें सांसदों से या तो बिल्कुल ही बात करने की ही नहीं दी जाती या फिर बहुत कम चर्चा करने का मौका दिया जाता है। राज्यसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में खड़गे ने कहा कि कई ऐसे उदाहरण उदाहरण सामने आए हैं जो बताते हैं कि मीडिया को संसद के ‘मंदिर’ में जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन


पत्र में आगे खड़गे ने लिखा कि प्रेस गैलरी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए बैठने की व्यवस्था को सही करना हमें स्वीकार्य है लेकिन संसद के परिसर में केंद्रीय हॉल और लाइब्रेरी तक मीडिया के पहुंच को प्रतिबंधित करना स्वीकार्य नहीं है। इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि इस मामले को सुलझाएं ताकि मीडिया बिना किसी रोक-टोक के पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभा सके। यहां पढ़ें पूरा पत्र...
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed