फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malik sent to jail; ED says case against him has global ramifications

अदालत ने नवाब मलिक को जेल भेजा: ईडी ने नहीं मांगी और रिमांड, लेकिन कहा- पूछताछ में नहीं कर रहे सहयोग

Mon, 07 Mar 2022 09:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 07 Mar 2022 09:44 PM IST
सार

62 वर्षीय राकांपा नेता को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और बाद में विशेष अदालत ने मामले में पूछताछ के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया था।

विज्ञापन
Malik sent to jail; ED says case against him has global ramifications
नवाब मलिक। - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया कि राकांपा नेता से जुड़े मामले के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव हैं। ईडी ने दाऊद इब्राहिम की गतिविधियों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मलिक से संबंधित अपनी रिमांड याचिका में वैश्विक कोणों के बारे में दावा करते हुए कहा कि दाऊद अपनी गतिविधियों के कारण भारत में वांछित है।  

विज्ञापन


मलिक को भेजा न्यायिक हिरासत में 
62 वर्षीय राकांपा नेता को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और बाद में विशेष अदालत ने मामले में पूछताछ के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया था। उन्हें सोमवार को रिमांड की समाप्ति पर विशेष न्यायाधीश आरएन रोकाडे के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने मलिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (21 मार्च तक) के लिए भेज दिया क्योंकि केंद्रीय एजेंसी ने उनकी और रिमांड नहीं मांगी थी। हालांकि ईडी ने अपनी ओर से मलिक की रिमांड के लिए दबाव नहीं डाला, लेकिन अदालत को बताया कि वह मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी ने याचिका में कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है।  
विज्ञापन


बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका 
वहीं, ईडी ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज करने का आग्रह किया, जो महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग केस में एजेंसी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दायर की गई है। ईडी ने कहा कि मलिक की गिरफ्तारी कानून के अनुसार हुई है। न्यायमूर्ति पीबी वराले की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष दायर हलफनामे में ईडी ने मलिक के आरोपों से इनकार किया कि उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया और उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। ईडी ने कहा कि वह मलिक के डी-कंपनी से जुड़े दो और मामलों में भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed