{"_id":"64270e4c8670007b3506f175","slug":"malegaon-blast-trial-another-witness-declared-hostile-by-nia-court-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव विस्फोट मामला: एक और शख्स बयान से पलटा, बोला- अब कुछ याद नहीं; अब तक मुकर चुके 32 गवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव विस्फोट मामला: एक और शख्स बयान से पलटा, बोला- अब कुछ याद नहीं; अब तक मुकर चुके 32 गवाह
Fri, 31 Mar 2023 10:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:16 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक होटल में काम करने वाले गवाह ने आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को दिए अपने बयान में दावा किया था कि उसने मामले में आरोपियों के लिए कमरे बुक किए थे।
विज्ञापन
malegaon blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2008 के मालेगांव विस्फोट के मामले में एक और गवाह शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष अपने बयान से मुकर गया। इस गवाह ने कथित तौर पर आरोपियों के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। इस मामले में अपने बयान से पलटने वाले वह 32वें गवाह बन गए हैं। विस्फोट के मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी प्रमुख आरोपियों में से एक हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक होटल में काम करने वाले गवाह ने आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को दिए अपने बयान में दावा किया था कि उसने मामले में आरोपियों के लिए कमरे बुक किए थे। हालांकि, शुक्रवार को विशेष एनआईए न्यायाधीश ए के लाहोटी के समक्ष गवाही के दौरान गवाह ने कहा कि उसे याद नहीं है कि उसने जांच एजेंसी से क्या कहा था। जिसके बाद अदालत ने उसके अपने बयान से मुकरने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मालेगांव विस्फोट मामला: मामले में लगातार मुकर रहे गवाह, अब 30वें शख्स ने भी मारी पलटी, बोला- बयान याद नहीं
विज्ञापन
अदालत अब तक 307 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है। मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास 29 सितंबर, 2008 को एक मोटरसाइकिल में बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच संभालने से पहले एटीएस शुरू में मामले की जांच की थी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित कुल सात आरोपी इस मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।