{"_id":"6504293a3ab797e8fc0efe45","slug":"malegaon-2008-blast-case-special-nia-court-hearing-parliament-special-session-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव विस्फोट मामला: 25 सितंबर को दर्ज होगा सभी आरोपियों का बयान, सांसद की अर्जी पर NIA कोर्ट ने टाली तारीख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव विस्फोट मामला: 25 सितंबर को दर्ज होगा सभी आरोपियों का बयान, सांसद की अर्जी पर NIA कोर्ट ने टाली तारीख
Fri, 15 Sep 2023 03:22 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालेगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालेगांव
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:22 PM IST
सार
भाजपा सांसद और आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकील ने अदालत में एक अर्जी डाली थी, जिसमें बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा, ऐसे में बयान दर्ज करने की तारीख विशेष सत्र के बाद रखी जाए।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : Social Media
विस्तार
मालेगांव 2008 विस्फोट मामले में की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने सीआरपीसी 313 के तहत सभी आरोपियों को बयान दर्ज करने के लिए 25 सितंबर को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। दरअसल, भाजपा सांसद और आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकील ने कोर्ट में एक अर्जी डाली थी, जिसमें उन्होंने बयान दर्ज कराने की तारीख में बदलाव करने का आग्रह किया था, जिसके बाद ही अदालत ने 25 सितंबर की तारीख रखी है।
उन्होंने अपनी अर्जी में बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा, ऐसे में बयान दर्ज करने की तारीख विशेष सत्र के बाद रखी जाए। अदालत ने उनकी इस अर्जी को स्वीकार करते हुए बयान दर्ज कराने की तारीफ 25 सितंबर कर दी। एनआईए ने इस मामले में 323 लोगों की गवाही दर्ज की, जबकि 37 लोग गवाह से मुकर गए।