फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives President Muizzu targets Ibrahim Solih alleged Foreign ambassador orders

Maldives: मुइज्जू बोले- विदेशी राजदूत के आदेश पर काम करते थे इब्राहिम सोलिह; सैन्य ड्रोन खरीद का हो रहा विरोध

Fri, 29 Mar 2024 05:14 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव) Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 29 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आरोप लगाया है कि उनके पहले राष्ट्रपति रहे इब्राहिम मोहम्मद सोलिह 'एक विदेशी राजदूत' के आदेश पर काम करते थे।

विज्ञापन
Maldives President Muizzu targets Ibrahim Solih alleged Foreign ambassador orders
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू और पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह - फोटो : ani

विस्तार

मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को अपने ही देश में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सैन्य ड्रोन की खरीद मामले में मुइज्जू को विपक्षी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति सोलिह ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें अपनी जिद छोड़कर भारत जैसे पड़ोसियों से संबंधों को बेहतर बनाना चाहिए। ताजा घटनाक्रम में मुइज्जू ने कहा है कि उनके पूर्ववर्ती राष्ट्राध्यक्ष 'एक विदेशी राजदूत' के आदेश पर काम करते थे। मुइज्जू ने इब्राहिम सोलिह पर आरोप लगाने के बाद किसी देश का नाम नहीं लिया। बता दें कि मालदीव के वर्तमान राष्ट्रपति को चीन हितैषी माना जा रहा है। उन्होंने अपने चुनावी अभियान के दौरान भारतीय सैनिकों को देश से वापस लौटाने की मुहिम भी छेड़ी थी।
विज्ञापन


विपक्ष की आलोचना से जुड़ा सवाल; किसी राजनयिक का नाम नहीं लिया
खास बात ये कि मुइज्जू ने अपने बयान के साथ किसी देश या राजनयिक का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह टिप्पणी पब्लिक सर्विस मीडिया (PSM) के साथ इंटरव्यू के दौरान की। उन्से सैन्य ड्रोन की खरीद मामले में विपक्ष की आलोचना से जुड़ा सवाल पूछा गया था। बता दें कि संसदीय चुनावों से पहले मुख्य विपक्षी- मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने अगल-अलग मुद्दों पर मुइज्जू पर हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुइज्जू का पूर्व राष्ट्रपति पर तीखा हमला
अंतरराष्ट्रीय राजनीति के बारे में यह जानना भी दिलचस्प है कि मालदीव ने पहली बार अपने विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में गश्ती के लिए तुर्किये से निगरानी ड्रोन हासिल किए हैं। सैन्य ड्रोन संचालन के लिए मालदीव के नूनू एटोल माफारू में ड्रोन बेस स्थापित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। ड्रोन से जुड़ी आलोचना पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, मुख्य विपक्षी एमडीपी 2018-2023 तक सत्ता में रही। उसके पास संसद में भी सर्वोच्च बहुमत था, लेकिन पार्टी मालदीव की स्वतंत्रता की रक्षा करने में विफल रही और देश को विदेशी ताकतों के हवाले कर दिया। मुइज्जू का आरोप है कि सोलिह विदेशी राजदूत के आदेश पर काम करते थे, जिसके कारण देश को व्यापक क्षति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिद छोड़कर बातचीत करनी चाहिए
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सोलिह ने मुइज्जू को आड़े हाथों लिया था। देश के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा था कि राष्ट्रपति मुइज्जू को जिद्दी रवैया नहीं अपनाना चाहिए। वित्तीय चुनौतियों से पार पाने के लिए पड़ोसी राष्ट्रों के साथ बातचीत करनी चाहिए। सोलिह ने कहा कि मैंने कई मीडिया रिपोर्ट्स देखी है, जो बताती है मुइज्जू ऋण पुनर्गठन के लिए भारत से बात करना चाहता है। सोलिह ने कहा कि मालदीव पर चीन का 18 बिलियन मालदीव रुफिया (एमवीआर) का कर्ज है, जबकि भारत का 8 बिलियन एमवीआर का कर्ज है और भुगतान की अवधि 25 वर्ष है। मुझे विश्वास है कि हमारा पड़ोसी देश मदद करेगा। हमें जिद छोड़कर बातचीत करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed