फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Make special efforts to eliminate caste, gender discrimination in society Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- खत्म होना चाहिए जाति और लिंग भेद; इन बातों पर दिया जोर

Sun, 07 Apr 2024 10:52 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Apr 2024 10:52 PM IST
सार

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में जाति और लिंग पर भेदभाव को खत्म करने के लिए विशेष कदम उठाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Make special efforts to eliminate caste, gender discrimination in society Mohan Bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाज में जाति और लिंग पर भेदभाव को खत्म करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने वडोदरा में बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


‘खत्म हो जाति और लिंग भेद’
आरएसएस प्रमुख ने इस दौरान कहा कि इस समय महान शक्ति को संगठित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव, पारिवारिक शिक्षा, अनुष्ठानों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी मूल्यों की जागृति और नागरिक कर्तव्य में शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाना जरूरी है। उन्होंने समाज में जाति और लिंग भेद को खत्म करने के लिए विशेष प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए विशेष प्रयोग किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


वडोदरा में बुद्धिजीवियों के साथ हुई बैठक
इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य, पर्यावरण, कला, साहित्य और सामाजिक परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों ने अपनी परियोजनाओं के बारे में अपनी अपनी राय रखी। इस अवसर पर आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति और परंपरा के वाहक होने के नाते आध्यात्मिकता, शिक्षा, कला के माध्यम से समय-समय पर समाज में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को हल करना हमारी परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आरएसएस प्रमुख गुजरात में अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन वह वडोदरा में थे। इससे पहले उन्होंने दक्षिण गुजरात के भरूच में भी एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed