फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   make in india c295 aircraft first successful test flight aerospace milestone iaf

Make in India: भारत के पहले सी-295 विमान की परीक्षण उड़ान सफल, वायुसेना ने दी बधाई; एयरबस डिफेंस ने क्या कहा?

Wed, 10 Jun 2026 11:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 Jun 2026 11:15 PM IST
सार

भारत में बने पहले सी-295 सैन्य विमान ने वडोदरा में सफल पहली परीक्षण उड़ान भरी है। भारतीय वायुसेना ने इसे आत्मनिर्भर भारत और बढ़ती स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता का प्रतीक बताया है। यह विमान 40 विमानों की उस श्रृंखला का हिस्सा है, जो भारत में बनाए जाएंगे और वायुसेना को सौंपे जाएंगे। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
make in india c295 aircraft first successful test flight aerospace milestone iaf
सी-295 - फोटो : एक्स/एएनआई

विस्तार

भारत में बने पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने वडोदरा में फाइनल असेंबली लाइन से अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान पूरी कर ली है। इसे देश के विमानन और रक्षा क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। 
विज्ञापन


आईएएफ ने दी बधाई
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमता को मजबूत करती है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के तहत देश में रक्षा उत्पादन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 
विज्ञापन


40 विमानों की श्रृंखला का हिस्सा
यह विमान उन 40 सी-295 विमानों की श्रृंखला का पहला हिस्सा है, जिन्हें भारत में निर्मित किया जाना है। यह परीक्षण उड़ान उत्पादन के बाद की प्रक्रिया का एक अहम चरण है और इससे इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना के अनुसार, इसी वर्ष पहला 'मेड इन इंडिया' सी-295 विमान वायुसेना को सौंपे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओमान तट पर जहाज पर हमले को लेकर भारत ने जताई चिंता; 21 भारतीय बचाए गए, तीन अब भी लापता


मेक इन इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
यह परियोजना 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी सैन्य विमान का निर्माण भारत में निजी क्षेत्र की भागीदारी से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एयरबस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और कई भारतीय एमएसएमई शामिल हैं, जो देशभर में इसके विभिन्न पुर्जों का निर्माण कर रहे हैं।

एयरबस डिफेंस ने भारतीय वायुसेना, रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह परियोजना भारतीय एयरोस्पेस के भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed