फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mea condemn attack on commercial vessel off the coast of oman several Indian missing

MEA: ओमान तट पर जहाज पर हमले को लेकर भारत ने जताई चिंता; 21 भारतीय बचाए गए, तीन अब भी लापता

Wed, 10 Jun 2026 09:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 Jun 2026 09:04 PM IST
सार

ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक मालवाहक पोत पर हुए हमले के बाद भारत ने घटना की निंदा की है। चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है, जबकि तीन का अब भी पता नहीं चल सका है। नई दिल्ली ने हालात सामान्य करने, बातचीत के जरिये समाधान निकालने और वैश्विक जलमार्गों पर निर्बाध आवागमन बहाल करने पर जोर दिया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
mea condemn attack on commercial vessel off the coast of oman several Indian missing
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत ने आज ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज सेटेबेलो पर हमले की कड़ी निंदा की। जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीयों के लापता होने की सूचना है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जारी खोज एवं बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा,  क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और यह वहां जारी संघर्ष का सीधा परिणाम है। भारत ने एक बार फिर तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को सफलतापूर्वक पूरा करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस लौट सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश, जनता देख रही स्थिरता', 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध और स्वतंत्र आवाजाही तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। 

एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला है, जब ओमान के तट पर भारतीय नाविकों को निशाना बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed