{"_id":"65c26d776ff0c7d50f0b5887","slug":"majority-matters-in-democracy-ajit-pawar-on-eci-ruling-says-most-mlas-and-cadres-with-him-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCP: 'हमारे पास बहुमत था, सब हमारे तरफ थे', चुनाव आयोग के फैसले पर बोले अजित पवार; CM शिंदे ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCP: 'हमारे पास बहुमत था, सब हमारे तरफ थे', चुनाव आयोग के फैसले पर बोले अजित पवार; CM शिंदे ने दी प्रतिक्रिया
Tue, 06 Feb 2024 11:07 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:07 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ही असली एनसीपी करार दिया है। अजित पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में बहुमत को ही प्राथमिकता दी जाती है। तकरीबन 50 विधायक हमारे साथ थे।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और अजीत पवार
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
चुनाव आयोग ने अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ही असली एनसीपी करार दिया है। छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार के पास रहेगा। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि मेरे नेतृत्व वाली एनसीपी को राज्य के अधिकांश विधायकों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों का भी समर्थन प्राप्त है।
एनसीपी के सभी पदाधिकारी हमारे साथ हैं- अजित
अजित पवार वाली एनसीपी को चुनाव आयोग ने हरी झंडी दे दी है। इस पर अजित पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में बहुमत को ही प्राथमिकता दी जाती है। तकरीबन 50 विधायक हमारे साथ हैं। यहां तक की ज्यादातर जिला अध्यक्ष और पार्टी प्रकोष्ठों के प्रमुख भी हमारे साथ ही खड़े हैं। अजित पवार ने कहा कि वह चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। शरद पवार द्वारा चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देने वाले बयान पर अजित पवार ने कहा कि हर किसी को ऐसा करने का अधिकार है।
लोकतंत्र में बहुमत का महत्व होता है- एकनाथ शिंदे
एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग द्वारा अजित पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत का महत्व होता है। बहुमत आज अजीत पवार के पास है इसलिए चुनाव आयोग ने आज उनके पक्ष में निर्णय लिया है। लोकतंत्र में फिर से बहुमत सिद्ध हुआ है। मैं अजीत पवार को शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
शरद पवार नई पार्टी बनाने के बारे में सोचें- अठावले
चुनाव आयोग द्वारा अजित पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। शरद पवार को अब नई पार्टी बनाने के बारे में सोचना चाहिए या वापस एनडीए में शामिल होना चाहिए।
सत्य की जीत हुई, महाराष्ट्र में सत्य जीता- शोभा
NCP के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग के फैसले पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि यह सत्य की जीत है, महाराष्ट्र में सत्य जीता है। मैं अजित पवार को बधाई देती हूं। अब हम सब मिलकर भाजपा को चुनाव जीताएंगे और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।