फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major explosion in coal mine in Birbhum west bengal, seven workers died, news in hindi

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, कोयला खदान में जोरदार विस्फोट; सात मजदूरों की मौत

Mon, 07 Oct 2024 05:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2024 05:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ हैं। इस हादसे में कोयला खदान में काम कर रहे छह मजदूरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

विज्ञापन
Major explosion in coal mine in Birbhum west bengal, seven workers died, news in hindi
खदान में धमाका - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हालांकि, पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने कहा कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई। अभी तक हमने छह शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन


डेटोनेटर ले जाने के दौरान धमाका
डब्ल्यूबीपीडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ, जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोट करने के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Major explosion in coal mine in Birbhum west bengal, seven workers died, news in hindi
धमाका - फोटो : PTI

कम से कम पांच लोगों की मौत हुई: भाजपा नेता
घटनास्थल का दौरा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं स्थानीय विधायक अनूप साहा ने कहा कि कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोटक सामग्री को पर्याप्त सावधानी बरते बिना ट्रक से उतारा गया था।

घटना कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में हुई
डब्ल्यूबीपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीबी सलीम ने कहा कि घटना कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में हुई। विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। विस्फोट में मारे गए लोग खदान का संचालन कर रही एजेंसी के कर्मचारी थे। हम प्रभावित श्रमिकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।
 

Major explosion in coal mine in Birbhum west bengal, seven workers died, news in hindi
बंगाल में धमाका - फोटो : PTI

डब्ल्यूबीपीडीसीएल के पास पांच बिजली संयंत्र
पश्चिम बंगाल सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी डब्ल्यूबीपीडीसीएल के पास पांच बिजली संयंत्र हैं और इनकी स्थापित क्षमता 4,265 मेगावाट है। चालू वित्त वर्ष में अतिरिक्त 660 मेगावाट तापीय क्षमता बढ़ाए जाने की संभावना है।



मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा और नौकरी
वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार पंत ने कहा कि छह शव बरामद कर लिए गए हैं। एक युवक काफी घायल है, उसकी हालत काफी गंभीर है। जबकि दो घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मृतकों के परिवार को 30 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ मृतकों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। वहीं बोलपुर के एसीपी राना मुखर्जी ने कहा कि खदान में विस्फोट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छह शव बरामद कर लिए गए हैं। तीन मजदूर घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने उनके परिवार को नौकरी देने का एलान किया है। कंपनी भी उनको मुआवजा देगी। फॉरेंसिक टीम विस्फोट के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed