फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Majid Memon says Sushant Singh rajput was not as famous as he was when he died

एनसीपी नेता मेमन का विवादित बयान, मौत के बाद मोदी-ट्रंप से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए सुशांत

Wed, 12 Aug 2020 02:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 12 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Majid Memon says Sushant Singh rajput was not as famous as he was when he died
मजीद मेमन - फोटो : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता माजिद मेमन ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर कहा है कि वह अपने जीवनकाल के दौरान उतने प्रसिद्ध नहीं थे, जितना कि वह मरने के बाद हो गए हैं। मेमन ने मीडिया में अभिनेता की मौत पर उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर सवाल खड़ा किया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी नेता ने ट्वीट कर कहा, 'सुशांत अपने जीवनकाल के दौरान उतने प्रसिद्ध नहीं थे जितना कि वह मौत के बाद हो गए। मीडिया में वह स्थान जिस पर आजकल वह काबिज हैं, हमारे पीएम या अमेरिका के राष्ट्रपति से कहीं अधिक है!'

पूर्व राज्यसभा सदस्य माजिद मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहीं ज्यादा मीडिया का ध्यान अब सुशांत पर है। वह उनके मामले को ज्यादा स्पेस दे रही है। 

मेमन ने कहा, 'जब कोई अपराध जांच चरण में होता है, तो गोपनीयता को बनाए रखना पड़ता है। महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया में उठाए जा रहे हर कदम को सार्वजनिक करना सच्चाई और न्याय के हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।'
 

उन्होंने कहा, 'सुशांत के मेरे ट्वीट पर इतना शोर है। क्या इसका मतलब यह है कि सुशांत अपने जीवन काल के दौरान लोकप्रिय नहीं थे या उन्हें न्याय नहीं मिलना चाहिए था? हरगिज नहीं। गलतफहमी से बचा जाना चाहिए। ट्वीट किसी भी तरह से अपमान या उसे अपमानित नहीं करता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed