फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maiden Joint Military Exercise FRINJEX-23 between Indian Army and French Army started today in kerala

Kerala: भारत और फ्रांस की सेना ने शुरू किया पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास, ये है दोनों सेनाओं का उद्देश्य

Tue, 07 Mar 2023 02:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 07 Mar 2023 02:58 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत और फ्रांस के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सामरिक स्तर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Maiden Joint Military Exercise FRINJEX-23 between Indian Army and French Army started today in kerala
भारत और फ्रांस की सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और फ्रांस की सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हो गया। दोनों देशों की सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे इस सैन्य अभ्यास को 'फ्रिंजेक्स-23' नाम दिया गया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक फ्रांस की सेना के साथ यह सैन्य अभ्यास दो दिन तक केरल में तिरुवनंतपुरम के पैंगोड मिलिट्री स्टेशन में होगा। 
विज्ञापन


दोनों देशों की सेनाओं में होगा बेहतर कॉर्डिनेशन: रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय ने इस सैन्य अभ्यास की जानकारी दी थी। मंत्रालय के अनुसार, भारत और फ्रांस के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सामरिक स्तर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है। सैन्य अभ्यास की कार्यसूची में संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत शामिल है। इसके अंतर्गत दोनों देशों की सेनाएं एक विशेष संयुक्त कमांड फोर्स की स्थापना करेंगी। इस कमांड पोस्ट में आपदा राहत के उद्देश्य से परिकल्पित क्षेत्र को सुरक्षित करने का अभ्यास किया जाएगा। यहां किए जाने वाले प्रशिक्षण में संचालन तथा आंतरिक रूप से विस्थापित आबादी के लिए (आईडीपी) शिविर की स्थापना व आपदा राहत सामग्री की सुगम आवाजाही शामिल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पहली बार है जब दोनों देशों की सेनाएं इस प्रारूप में तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय सेना के सैनिकों और फ्रांस की 6वीं लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड के एक-एक कंपनी समूह के प्रत्येक दल के साथ शामिल हो रही हैं। संयुक्त अभ्यास फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा, जो समग्र भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed