फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   None does hypocrisy better than Modi and Shah: TMC MP Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा ने पीएम की मन की बात पर कसा तंज, कहा- मोदी-शाह करते हैं पाखंड

Mon, 28 Dec 2020 10:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 28 Dec 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
None does hypocrisy better than Modi and Shah: TMC MP Mahua Moitra
महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए रविवार को देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सिखों के दसवें गुरू, गुरू गोबिंद सिंह का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने साहिबजादों की शहादत का जिक्र किया। इसपर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा।

विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने कहा, 'मन की बात में सिख संतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जबकि काम की बात पर सिख किसानों पर तंज कसते हैं। मोदी-शाह से बेहतर कोई पाखंड नहीं कर सकता है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


'साहिबजादों' को दीवार में चुनवा दिया पर नहीं छोड़ी गुरु परंपरा की सीख
साहिबजादे की कहानी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, हमारे देश में आतताइयों से, अत्याचारियों से, देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता, हमारे रीति-रिवाज को बचाने के लिए कितने बड़े बलिदान किए गए हैं, आज उन्हें याद करने का भी दिन है। 


यह भी पढ़ें- 'साहिबजादों' को दीवार में चुनवा दिया पर नहीं छोड़ी गुरु परंपरा की सीख, पीएम ने गुरु गोबिंद सिंह को किया याद

उन्होंने कहा, आज के ही दिन गुरु गोबिंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहिबजादे अपनी आस्था छोड़ दें, महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें। आज के ही दिन गुरु गोबिंद जी के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। अत्याचारी चाहते थे कि साहिबजादे अपनी आस्था छोड़ दें, महान गुरु परंपरा की सीख छोड़ दें। 

पीएम ने कहा, लेकिन हमारे साहिबजादाेेें ने इतनी कम उम्र में भी गजब का साहस दिखाया, इच्छाशक्ति दिखाई। दीवार में चुने जाते समय, पत्थर लगते रहे, दीवार ऊंची होती रही, मौत सामने मंडरा रही थी, लेकिन फिर भी वो टस-से-मस नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed