Mahua Moitra: संसद में महंगाई पर चर्चा के बीच महुआ मोइत्रा छिपानें लगीं अपना बैग! वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महुआ लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान अपना बैठ उठाकर नीचे रखती दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा हुआ है। दरअसल, लोकसभा में महंगाई पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान टीएमसी सांसद अपना बैग उठाकर नीचे रखती हैं। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि महुआ का बैग 1.5 लाख रुपये का था। इसी कारण वह अपना बैग छिपा रहीं थीं। लोग इस बैग को लुई वीटन ब्रांड का बता रहे हैं।
दरअसल, सोमवार को लोकसभा में महंगाई, जीएसटी व उत्पादों के बढ़ते दामों पर चर्चा हो रही थी। जैसे ही महुआ के बगल में बैठीं टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार बोलने के लिए उठती हैं। महुआ अपना बैठ उठाकर नीचे रखती हैं। इस वीडियो में काकोली महंगाई पर चर्चा करती दिख रहीं हैं।
The term ‘mehengai’ was the cue to slip down the Louis Vuitton. I feel so sorryy for Mahua fans. 🤐🤦🏻♀️ Choosing this woman as your face of “freedom of speech (read:hypocrisy) & all that woke crapdom”?
विज्ञापन विज्ञापन
No need to dig up on anything. Your actions & lives are a meme. #MahuaMoitra https://t.co/2EEmfiuMXQ— Avantika Gupta (@iAvantikaGupta) August 1, 2022
इतनी महंगाई तो कैसे खरीदा बैग?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। महुआ मोइत्रा को टैग करते हुए एक यूजर ने पूछा, जब इतनी महंगाई है तो महुआ मोइत्रा इतना महंगा बैग सदन में लेकर कैसे आईं।
एक यूजर जहाक तनवीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है। महंगाई पर चर्चा के दौरान भारत की लेफ्टिस्ट लीडर महुआ मोइत्रा अपना 1.60 लाख रुपये का बैग छुपाते हुए।
अवंतिका गुप्ता ने लिखा है 'महंगाई' शब्द आते ही लुई वुइटन नीचे खिसकने लगता है। मुझे महुआ के प्रशंसकों के लिए बहुत खेद है कि इस महिला को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चेहरे के रूप में चुना।
एक अन्य यूजर मंतव्य चावला लिखते हैं यह महिला महंगाई और आम आदमी के दुखों के बारे में बात करती है। अपना मुंह बंद रखें महुआ मोइत्रा। जो आप संसद में ला रहे हैं, वह इस देश में कई लोगों की सालाना आय है।