फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra Tweets to File FIR against Kaali Poster Controversy Latest News in Hindi

Kaali Controversy: 'मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती...' काली विवाद पर महुआ का ट्वीट- दर्ज कर लो FIR, कोर्ट में मिलूंगी

Thu, 07 Jul 2022 08:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 08:08 AM IST
सार

काली फिल्म को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के बयान के खिलाफ कानपुर समेत यूपी, मध्य प्रदेश व बंगाल के कई शहरों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। बिगड़े बोल पर सियासी घमासान के बीच भाजपा ने मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच, कनाडा में आगा खान म्यूजियम ने फिल्म का विवादित पोस्टर हटाते हुए हिंदू समुदाय से माफी मांगी है।

विज्ञापन
Mahua Moitra Tweets to File FIR against Kaali Poster Controversy Latest News in Hindi
महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का कोलकाता में प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

काली फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अपने बयान से पीछे हटने का नाम नहीं ले रही हैं तो भाजपा व अन्य हिंदू संगठन उनका लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच महुआ मोइत्रा ने एक और ट्वीट करके इस आग को और हवा दे दी है। महुआ ने कहा- 'तुम अपनी एफआईआर दर्ज कर लो, कोर्ट में मिलूंगी।' 

विज्ञापन


महुआ ने ट्वीट कर कहा, 'मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां भाजपा की पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी सोच हावी हो और सभी धर्म के आस-पास घूमते रहें। मैं मरते दम तक अपने बयान पर कायम रहूंगी। तुम अपनी एफआईआर दर्ज कर लो, कोर्ट में मिलूंगी।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था महुआ ने?
मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। उन्होंने, 'यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने भगवान को कैसे देखते हैं। अगर आप भूटान और सिक्किम जाएं तो वहां पूजा में भगवान को व्हिस्की चढ़ाई जाती है। वहीं, आप उत्तर प्रदेश में किसी को प्रसाद में व्हिस्की दे दो तो उसकी भावना आहत हो सकती है। मेरे लिए देवी काली एक मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी के रूप में है। देवी काली के कई रूप हैं।' 

टीएमसी ने किया किनारा, थरूर का समर्थन
महुआ के बयान से उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूरी तरह किनारा कर लिया है। साथ ही बयान की निंदा भी की है। हालांकि, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महुआ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है, महुआ मोइत्रा पर हो रहे हमलों ने मुझे हैरान कर दिया है। ये हमले उस वजह से हो रहे हैं, जो हर हिंदू जानता है। हिंदू जानते हैं कि देश में हर जगह पूजा करने का तरीका अलग-अलग है। देवी पर कोई क्या चढ़ाता है, यह वह भक्त ही जानता है। उन्होंने आगे कहा, हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, अगर हम सार्वजनिक मंच पर किसी के बारे में कुछ कहेंगे तो किसी न किसी की भावना आहत ही होगी। हालांकि, यह तय है कि महुआ ने किसी को अपमानित करने की भावना से ऐसा नहीं कहा था। उन्होंने आगे कहा, मैं सबसे अपील करता हूं कि माहौल को ठंडा रखें। धर्म को कोई किस प्रकार मानता है, यह भक्त पर ही छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed