फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharshtra Politics Ashok Chavan after quitting Congress, says that Will decide next move in 2 days

Maharashtra: क्या BJP में शामिल होंगे अशोक चव्हाण? कांग्रेस छोड़ने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व CM ने कही यह बात

Mon, 12 Feb 2024 05:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:10 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं किया गया है। एक- दो दिन में अगले कदम के बारे में बता दूंगा। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभी देखते रहिए कि आगे क्या-क्या होता है। 

विज्ञापन
Maharshtra Politics Ashok Chavan after quitting Congress, says that Will decide next move in 2 days
अशोक चव्हाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। तमाम सहयोगी दल सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन कर रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के एक फैसले ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। 
विज्ञापन


अभी कुछ तय नहीं, 1-2 में लूंगा फैसला- अशोक चव्हाण
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अशोक चव्हाण ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं कहां जाऊंगा, मेरा अगला राजनीतिक कदम क्या रहेगा। इस पर अभी मैंने कोई निर्णय नहीं लिया है। एक-दो दिनों में मैं अपना अगला राजनीतिक कदम के बारे में आप सभी से साझा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। मैं भाजपा की कार्य प्रणाली के बारे में नहीं जानता।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के फैसले के पीछे का कारण नहीं बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे-आगे देखो होता है क्या- देवेंद्र फडणवीस
इस बीच, भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस से विधायक पद से इस्तीफा देने पर चुटकी ली है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगे-आगे देखो होता है क्या। उन्होंने कहा कि इंतजार करें और देखें कि क्या होता है।

कांग्रेस नेताओं को भाजपा में कर रही शामिल- उद्धव
शिवसेना(यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 'कांग्रेस अधिकृत भाजपा' बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छाती ठोक कर कहते हैं कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेगी, तो समझें कि वह अन्य पार्टियों को क्यों तोड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इतने सारे कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। मुझे लगता है एक दिन ऐसा आएगा जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस से ही होगा। उन्होंने कहा कि लोग सब देख रहे हैं कि भाजपा देश में क्या कर रही है। 


पृथ्वीराज चव्हाण ने हैरानी जताई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर पार्टी विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ सहयोगी अशोक चव्हाण ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह दुखद निर्णय है। इस बात की चर्चा काफी समय से हो रही थी। हमने नहीं सोचा था कि वह यह फैसला लेंगे। उन्हें दो बार सीएम बनाया गया। क्या गलत हुआ, वह किससे परेशान थे - इस बारे में वही बताएंगे। ये बहुत दुखद है। कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य एक साथ हैं। भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं कि कुछ लोग उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed