फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharasthra Politician Eknath Shinde, sanjay raut and other commented on Baba Siddique murder

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: राउत बोले- 'सिंघमगिरी' दिखाइए, दम है तो साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करिए; शाह को भी घेरा

Mon, 14 Oct 2024 11:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Oct 2024 11:38 AM IST
सार

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 

विज्ञापन
Maharasthra Politician Eknath Shinde, sanjay raut and other commented on Baba Siddique murder
बाबा सिद्दकी की हत्या पर शिंदे और राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले में जहां विपक्ष कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। वहीं राज्य सरकार आरोपियों को कड़ी सजा देने की बात कर रही है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सरकार को अंडरवर्ल्ड का समर्थन मिल रहा: राउत
संजय राउत ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि इस सरकार के बाद मुंबई में गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की ताकत बढ़ सकती है। इस सरकार को अंडरवर्ल्ड का भी समर्थन हासिल है। अंडरवर्ल्ड गुजरात से चलाया जा रहा है। आज गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया गया है। इसका मतलब है कि देश में 50,000 करोड़ रुपये का ड्रग्स पहले ही बांटा जा चुका है। अब इसका पैसा कहां किस पार्टी को जा रहा है इसे जनता को बताने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बोला, 'गुजरात की साबरमती जेल में बंद एक गैंगस्टर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेता है। सिद्दीकी कोई आम नेता नहीं हैं। ऐसे शख्स की पुलिस सुरक्षा में हत्या हो गई। इसकी जिम्मेदारी कौन ले रहा है, जो एटीएस गुजरात की हिरासत में गैंगस्टर है वो। यह कितनी गंभीर बात है। केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एक चुनौती है जो गुजरात से हैं। अजित पवार को अमित शाह के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए।'

राउत ने कहा कि उन्होंने (सीएम शिंदे) अक्षय शिंदे (बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी) को गोली मारने के बाद खुद को सिंघम घोषित कर दिया। अब इस 'सिंघमगिरी' को यहां दिखाएं। हिम्मत है तो बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करिए।

क्या बोले सीएम शिंदे?
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर कहा कि सरकार सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे अपराधों के लिए जिम्मेदार आरोपियों को जवाबदेह ठहराया जाए और उन्हें बख्शा नहीं जाए।

शिंदे ने इस बात की पुष्टि की कि मुंबई पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, 'बाबा सिद्दीकी की हत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक यूपी से और दूसरा हरियाणा से है। तीसरा आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो कोई भी हो, चाहे वह बिश्नोई गैंग हो या कोई अंडरवर्ल्ड गैंग। सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों को धमकी मिल रही है, उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और वह अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।'

सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी, उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा कब्रिस्तान में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और अजीत पवार सहित एनसीपी नेता मौजूद थे।

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी को रविवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शनिवार रात मुंबई में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस मौके पर उनके समर्थकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। नेता से लेकर बॉलीवुड के स्टार तक मौजूद दिखे।

  
कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार वालों की एंट्री
बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को उनके बांद्रा स्थित आवास से कब्रिस्तान ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। कब्रिस्तान में मुस्लिम रिवाजों के अनुसार, पहले जनाजे की नमाज पढ़ी गई और उसके बाद पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बाबा सिद्दीकी के जनाजे के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुंबई लाइन में बड़ा कब्रिस्तान में इनको दफनाया गया है। इसके पहले उनको राजकीय सम्मान दिया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को ही जाने की इजाजत थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे।


 
शनिवार रात मारी गई थी गोली
शनिवार रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी घात लगाकर हमला किया गया था। उन्हें तीन गोली लगी थी। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पेट और छाती पर गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरनैल हैं। शिवा और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरनैल हरियाणा का रहने वाला है। धर्मराज और गुरनैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवा फरार है। बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी।आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की गई। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed